ग...कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 19 को मतगणना

ग…कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 19 को मतगणना मतगणना को लेकर उपायुक्त ए मुत्थू कुमार ने अधिकारियों के साथ की बैठक2जीडब्ल्यूपीएच3- बैठक में उपस्थित पदाधिकारीप्रतिनिधि, गढ़वा. उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ए मुत्थु कुमार ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतगणना को लेकर बुधवार को सभी कोषांग के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में अनुमंडलवार […]
ग…कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 19 को मतगणना मतगणना को लेकर उपायुक्त ए मुत्थू कुमार ने अधिकारियों के साथ की बैठक2जीडब्ल्यूपीएच3- बैठक में उपस्थित पदाधिकारीप्रतिनिधि, गढ़वा. उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ए मुत्थु कुमार ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतगणना को लेकर बुधवार को सभी कोषांग के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में अनुमंडलवार मतगणना तैयारी की समीक्षा की गयी. बैठक में निर्णय लिया गया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार गढ़वा, नगरऊंटारी व रंका सभी अनुमंडलों में 19 दिसंबर को एक साथ मतगणना की जायेगी. मतगणना स्थल पर सुरक्षा की व्यवस्था कड़ी रहेगी. वहां प्रत्याशियों व उनके अभिकर्ताओं के अलावा सामान्य लोगों के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी. मतगणना हॉल, प्रवेश द्वार, मतगणना अभिकर्ता के प्रवेश द्वार के साथ परिसर के बाद व आसपास के चौक पर भी पुलिस पदाधिकारियों तथा सुरक्षाबलों को लगाया जायेगा. मतगणना अधिकारियों, कर्मियों व प्रेस प्रतिनिधियों को अंदर जाने के लिए पास निर्गत किया जायेगा. आसपास के क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू की जायेगी. मतगणना हॉल के आसपास की दुकानों को मतगणना समाप्ति तक बंद रखने के निर्देश दिये गये. मतगणना स्थल पर चिकित्सा व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी. बैठक में उपायुक्त ने मतगणना से संबंधित सभी उपस्कर आदि का क्रय जल्द कर लेने के निर्देश दिये. इस मौके पर उपस्थित पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक ने कर्मियों को आश्वस्त किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की कमी नहीं रहेगी. वे स्वयं भी इसका निरीक्षण करेंगे. बैठक में कितने टेबल पर मतगणना होगी, इस पर भी चर्चा की गयी. देर शाम चले बैठक में मतगणना से संबंधित अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा की गयी. इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा प्रशिक्षु आइएएस सुशांत गौरव, जिला पंचायती राज पदाधिकारी अमेरिकन रविदास, जिला शिक्षा पदाधिकारी रामयतन राम, जिला योजना पदाधिकारी अरुण द्विवेदी, कार्यपालक दंडाधिकारी मधुश्री मिश्रा, वीरेंद्र किंडो आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










