हनुमान जयंती पर जुलूस निकला

रंका (गढ़वा) : हनुमान जयंती के अवसर पर यहां परंपरागत ढंग से महावीरी झंडे का जुलूस निकाला गया. इसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने महावीरी झंडे के साथ भाग लिया. हनुमंत जयंती के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से महावीरी झंडे के साथ लोग रघुनाथ अखाड़ा पहुंचे.वहां से जुलूस की शक्ल में सोनार मुहल्ला, चौधरी […]
रंका (गढ़वा) : हनुमान जयंती के अवसर पर यहां परंपरागत ढंग से महावीरी झंडे का जुलूस निकाला गया. इसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने महावीरी झंडे के साथ भाग लिया. हनुमंत जयंती के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से महावीरी झंडे के साथ लोग रघुनाथ अखाड़ा पहुंचे.वहां से जुलूस की शक्ल में सोनार मुहल्ला, चौधरी मुहल्ला, थाना मोड़ होते पुन: अखाड़ा में वापस हुए.
यहां परंपरागत हथियारों से पहलवानों ने विभिन्न करतब दिखाये. साथ ही कुश्ती दंगल का भी आयोजन किया गया. इस अवसर पर महंत बलराम पांडेय ने बताया कि कार्तिक मास की अमावस्या(दीपावली) के एक दिन पूर्व महावीरी झंडा निकालने की यहां परंपरा है. लोग महावीरी झंडे को अपने घरों में स्थापित करते हैं व उसकी पूजा करते हैं.
इस अवसर पर सभी झंडों का एक जगह मिलान होकर जुलूस निकाला जाता है. आज इस जुलूस को सफल बनाने में मुरली राम, दीनबंधु पांडेय, दिलीप कुमार चौधरी, मनीष कुमार मोदनवाल, उत्तम पांडेय, सतीश पांडेय आदि लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










