महिला की मौत

Updated at :01 Nov 2013 2:29 AM
विज्ञापन
महिला की मौत

– फ्लोराइड युक्त पानी के सेवन से प्रतापपुर में – तीन साल में डेढ़ दर्जन लोगों की हो चुकी है मौत – पानी को पीने लायक बनाने के एवज में खर्च हो चुकी है 1.87 करोड़ की राशि – मृतक के परिजन को पांच लाख रुपये मुआवजा देने की मांग गढ़वा : गढ़वा प्रखंड के […]

विज्ञापन

– फ्लोराइड युक्त पानी के सेवन से प्रतापपुर में

– तीन साल में डेढ़ दर्जन लोगों की हो चुकी है मौत

– पानी को पीने लायक बनाने के एवज में खर्च हो चुकी है 1.87 करोड़ की राशि

– मृतक के परिजन को पांच लाख रुपये मुआवजा देने की मांग

गढ़वा : गढ़वा प्रखंड के प्रतापपुर गांव में गुरुवार फ्लोराइड से रसूलजहां बीवी(52) की असामयिक मौत हो गयी. उसके मौत के बाद ग्रामीणों ने सरकार जिला प्रशासन के काफी आक्रोश है. ग्रामीणों ने सरकार से मृतक के परिजन को पांच लाख रुपये मुआवजे की मांग की है.

विदित हो कि प्रतापपुर गांव फ्लोराइड की चपेट में है. पिछले तीन वर्ष में यहां डेढ़ दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग उसकी चपेट में हैं. ग्रामीण फुजैल अहमद, इब्राहीम खां, सफीक खान, गुलाम जाबिर, मसुरीद्दीन खां, जसुद्दीन खलीफा, रेयाज खलीफा, हैदर खां आदि ने बताया कि मृतिका के पति शमीम खलीफा काफी गरीब है. सरकार द्वारा मिलनेवाली पेंशन से परिवार का गुजारा होता है. मृतिका की दो लड़कियां शादी करने लायक है.

ग्रामीणों ने कहा कि गांव में साफ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 1.87 करोड़ रूपये तीन वर्ष पूर्व खर्च की जा चुकी है. लेकिन अब तक उन्हें एक बूंद पानी नसीब नहीं हुआ है. गांव के लोग तिलतिल कर मरने को विवश हैं. जिला प्रशासन द्वारा गांव में सिर्फ एक टैंकर पेयजल भेजी जाती है, जो नाकाफी है.ग्रामीणों का आरोप था कि जनप्रतिनिधि चुनाव में सिर्फ वोट लेने आते हैं और बाकी दिनों लोगों को ऐसे ही मरने के लिए छोड़ देते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola