ओके.. पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जेल से लाया गया विकास दुबे को

Published at :19 Oct 2015 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
ओके.. पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जेल से लाया गया विकास दुबे को

अोके.. पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जेल से लाया गया विकास दुबे को अापराधिक घटनाअों में संलिप्तता के कारण फिलहाल हजारीबाग केंद्रीय कारा में बंद है विकास. इससे पूर्व गढ़वा कारा में बंद था वह. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कांडी लाया गया उसे. बड़ी संख्या में अंतिम संस्कार में शामिल […]

विज्ञापन

अोके.. पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जेल से लाया गया विकास दुबे को अापराधिक घटनाअों में संलिप्तता के कारण फिलहाल हजारीबाग केंद्रीय कारा में बंद है विकास. इससे पूर्व गढ़वा कारा में बंद था वह. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कांडी लाया गया उसे. बड़ी संख्या में अंतिम संस्कार में शामिल हुए लोग. अंतिम संस्कार संपन्न होते ही विकास दुबे को वापस हजारीबाग जेल के लिए ले गयी पुलिस. 9जीडब्ल्यूपीएच10-अपने पिता के पार्थिव शरीर को कंधा देते हुए विकास दुबेहेडलाइन…हाथ बंधा था, कांधा दिया, मुखाग्नि दी कांडी (गढ़वा). गढ़वा जिले के कांडी थाना के चोका गांव निवासी चर्चित अपराधी विकास दुबे को रविवार की रात कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अपने पिता की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए गांव लाया गया. रात के 10 बज जाने के कारण उसके पिता की अंत्येष्टि रविवार को नहीं हो सकी. विदित हो कि विकास दुबे के पिता मृत्युंजय दुबे की मौत शनिवार को ही वाराणसी में हो गयी थी. विकास दुबे अपने पिता का इकलौता पुत्र है. इसके कारण पिता का शव विकास दुबे के आने के इंजतार में पड़ा हुआ था. विकास दुबे विभिन्न अापराधिक घटनाओं का आरोपी है. वह गढ़वा मंडल कारा में बंद था. सुरक्षा कारणों से फिलवक्त उसे हजारीबाग केंद्रीय कारा में स्थानांतरित कर दिया गया है. रविवार की रात विकास दुबे के चोका पहुंचने के बाद सोमवार की सुबह सोन नदी के तट पर विकास के पिता का अंतिम संस्कार किया गया. सोमवार को विकास दुबे ने पिता को मुखाग्नि दी. मुखाग्नि के समय भी विकास के हाथ में हथकड़ी लगी हुई थी. सोमवार को सोन नदी के तट पर मृत्युंजय दुबे के अंतिम संस्कार में विकास दुबे के शामिल होने की खबर सुन कर काफी संख्या में लोग उसे देखने के लिए पहुंचे हुए थे. विकास दुबे की अापराधिक पृष्ठभूमि को देखते हुए उसके गांव पहुंचने के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. कांडी थाना के एसआइ मधु कुमार के नेतृत्व में काफी संख्या में पुलिस बल तैनात था. विकास के पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने आये लोगों पर भी पुलिस कड़ी नजर रख रही थी. अंतिम संस्कार में गढ़वा, पलामू जिले के अलावा बिहार के भभुआ, रोहतास आदि जिलों से भी सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे हुये थे. अंतिम संस्कार संपन्न होते ही पुलिस विकास दुबे को वापस हजारीबाग जेल के लिए ले गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola