दोरीदामर जंगल से विवाहिता का कंकाल बरामद

Published at :19 Oct 2015 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
दोरीदामर जंगल से विवाहिता का कंकाल बरामद

दोरीदामर जंगल से विवाहिता का कंकाल बरामद 12 अक्तूबर से लापता थी मुश्ताक अंसारी की पुत्री सेरा बीबी गुजारा भत्ता देने के लिए पति ने बुलाया था प्रतिनिधि, धुरकी(गढ़वा). डंडई थाना के रारो गांव निवासी रोज मोहम्मद अंसारी की पत्नी सेरा बीबी का शव धुरकी थाना के पनघटवा डैम के पास स्थित दोरीदामर जंगल से […]

विज्ञापन

दोरीदामर जंगल से विवाहिता का कंकाल बरामद 12 अक्तूबर से लापता थी मुश्ताक अंसारी की पुत्री सेरा बीबी गुजारा भत्ता देने के लिए पति ने बुलाया था प्रतिनिधि, धुरकी(गढ़वा). डंडई थाना के रारो गांव निवासी रोज मोहम्मद अंसारी की पत्नी सेरा बीबी का शव धुरकी थाना के पनघटवा डैम के पास स्थित दोरीदामर जंगल से बरामद किया गया. शव पूरी तरह से क्षति-विक्षत था. शव को देखने से ही पता चला कि इसकी काफी पहले हत्या कर दी गयी है. बाद में पुलिस की छानबीन में पता चला कि सेरा पिछले 12 अक्तूबर को ही रोज मोहम्मद के फोन पर बुलाने के बाद अपने गुजारा भत्ता लेने के लिए पनघटवा डैम गयी थी. तब से वह घर नहीं लौटी थी. काफी दिन होने के बाद सेरा के पिता मुश्ताक अंसारी ने धुरकी पुलिस को इसकी सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने छापामारी कर जंगल से सेरा का शव बरामद किया है. समाचार के अनुसार सेरा बीबी पिछले सात महीने से धुरकी थाना के गनियारीकला स्थित अपने मायके में पिता के पास रहती थी. उसका पति रोज मोहम्मद ने उसे तलाक दे दिया था. रोज मोहम्मद के साथ सेरा की वर्ष 2008 में शादी हुई थी. वह उसकी दूसरी पत्नी थी. लेकिन बाद में उसके साथ हमेशा विवाद रहने के कारण वह स्थायी रूप से अपने पिता के पास रहने लगी थी. इस दौरान रोज मोहम्मद उसे गुजारा भत्ता देने के लिए समय-समय पर पनघटवा डैम के पास बुलाता था. यहीं पर उसे कुछ राशि देता था. 11 अक्तूबर की शाम में पुन: रोज मोहम्मद ने फोन कर 12 अक्तूबर को पनघटवा डैम के पास आने के लिए बुलाया था. सेरा की भाभी के मुताबिक यह फोन रारो के जगजीवन राम के मोबाइल से किया गया था. जब 12 की शाम को सेरा नहीं लौटी, तभी से उसकी खोज की जा रही थी. बहरहाल पुलिस ने सेरा के पिता के आवेदन पर उसका पति रोज मोहम्मद अंसारी व उसके गांव के ही जगजीवन राम सहित दो नामजद व दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. सेरा की हत्या किस तरह की गयी तथा क्यों की गयी, पुलिस इसकी छानबीन कर रही है. बहरहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola