पंडालों के खुलते ही भक्तिमय हुआ अनुमंडल

पंडालों के खुलते ही भक्तिमय हुआ अनुमंडलफोटो – दुर्गापूजा समिति द्वारा बनाया गया कोलकाता का दुर्गा मंदिर का प्रारूप.नगरऊंटारी (गढ़वा). शारदीय नवरात्र के सप्तमी तिथि को दुर्गा पूजा समितियों द्वारा श्रद्धालुअों के दर्शन के लिए पूजा पंडालों के पट खोल दिये गये. पट खुलत ही मां दुर्गा की पूजा-अर्चना व दर्शन के लिए श्रद्धालुअों की […]
पंडालों के खुलते ही भक्तिमय हुआ अनुमंडलफोटो – दुर्गापूजा समिति द्वारा बनाया गया कोलकाता का दुर्गा मंदिर का प्रारूप.नगरऊंटारी (गढ़वा). शारदीय नवरात्र के सप्तमी तिथि को दुर्गा पूजा समितियों द्वारा श्रद्धालुअों के दर्शन के लिए पूजा पंडालों के पट खोल दिये गये. पट खुलत ही मां दुर्गा की पूजा-अर्चना व दर्शन के लिए श्रद्धालुअों की भीड़ उमड़ पड़ी. अनुमंडल मुख्यालय में चहल-पहल बढ़ गयी. पंडालों में लगातार भक्तिगीतों के हो रहे प्रसारण से वातावरण भक्तिमय हो गया है. अनुमंडल मुख्यालय में कई जगहों पर विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों द्रारा मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है. पुराना अस्पताल के निकट दुर्गा पूजा समिति ने कोलकाता स्थित दुर्गा मंदिर का प्रारुप बनाया है. पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि 70 फीट ऊंचा पंडाल का निर्माण में लगभग चार लाख रुपये खर्च हुए हैं. अनुमंडल मुख्यालय में बना यह पंडाल आकर्षण का केंद्र बना है. इधर जय जगदंबा क्लब (पेट्रोल पंप) ब्लॉक मोड़ के निकट भवनाथपुर मोड़ स्थित हनुमान मंदिर परिसर में बजरं सेवा समिति, बंशीधर मंदिर के निकट फ्रेंड्स रॉक ग्रुप चेचरिया में अंबालाल पटेल बालिका उच्च विद्यालय परिसर में नवयुवक क्लब, पुराना पंचात भवन में जय भारत क्लब व सब्जी बाजार प्रांगण में जय भामाशाह क्लब द्वारा भव्य व आकर्षक पंडाल बना कर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










