भक्ति..पंडाल के पट खुलते ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Published at :19 Oct 2015 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
भक्ति..पंडाल के पट खुलते ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

भक्ति..पंडाल के पट खुलते ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़हेडिंग…तूने मुझे बुलाया शेरा वालिये…19जीडब्ल्यूपीएच14-जय भवानी संघ पूजा पंडाल में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा19जीडब्ल्यूपीएच16- मां दुर्गा पूजा समिति चिनिया रोड में पूजा करते यजमान व श्रद्धालुप्रतिनिधि, गढ़वा. शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि की पूजा होते ही सभी पूजा पंडालों के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये […]

विज्ञापन

भक्ति..पंडाल के पट खुलते ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़हेडिंग…तूने मुझे बुलाया शेरा वालिये…19जीडब्ल्यूपीएच14-जय भवानी संघ पूजा पंडाल में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा19जीडब्ल्यूपीएच16- मां दुर्गा पूजा समिति चिनिया रोड में पूजा करते यजमान व श्रद्धालुप्रतिनिधि, गढ़वा. शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि की पूजा होते ही सभी पूजा पंडालों के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये गये हैं. पट खुलते ही मां के दर्शन के लिए सभी पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है. गढ़वा शहर के संघत मुहल्ला स्थित जय भवानी संघ, सोनपुरवा स्थित जय भारत संघ, बाजार समिति पूजा समिति, चिनिया रोड मां दुर्गा पूजा समिति, नहर चौक मां भगवती पूजा समिति, टंडवा, खादी बाजार, नवादा मोड़, लोहा पट्टी, सुतरी पट्टी स्थित सभी पूजा पंडालों में सप्तमी तिथि की पूजा हुई. इधर शहर के सुप्रसिद्ध मां गढ़देवी मंदिर में परंपरागत रूप से पूजा की जा रही है. शारदीय नवरात्र को लेकर मां गढ़देवी मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है. सप्तमी तिथि से मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए वहां प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है. सोमवार की सुबह में सभी जगह से जलयात्रा के साथ पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं ने कलश स्थापित किया और मां दुर्गा की अाराधना शुरू की. सभी पंडालों से आज निकाली गयी कलश यात्रा व बेल पूजन में निकले श्रद्धालुओं द्वारा किये जा रहे जयघोष से पूरे शहर का वातावरण भक्तिमय बना हुआ था. इसी तरह प्रखंडों में भी सभी पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं के लिए मां के पट खोल दिये गये हैं. विदित हो कि सभी जगह नवरात्र के प्रथम तिथि से ही मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा-अर्चना की जा रही है. लेकिन सोमवार को सप्तमी तिथि से पंडालों में पूजा में तेजी आने के साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ भी बढ़ने लगी है. पंडालों से गूंजते वैदिक मंत्रोच्चार व भक्ति संगीत के गीत से वातावरण बना हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola