ग..ओके...सप्तमी की जलयात्रा निकाली गयी

ग..अोके…सप्तमी की जलयात्रा निकाली गयी गढ़वा. गढ़वा प्रखंड के तिलदाग गांव में टाइगर युवा क्लब ने दुर्गा पूजा का आयोजन किया है. सोमवार को सप्तमी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने पूजा पंडाल से जलयात्रा निकाली. गाजे-बाजे के साथ यह जलयात्रा खोनहर नाथ मंदिर से होकर शिवढोढा पहुंची और वहां से पुन: मेन रोड होते हुए […]
ग..अोके…सप्तमी की जलयात्रा निकाली गयी गढ़वा. गढ़वा प्रखंड के तिलदाग गांव में टाइगर युवा क्लब ने दुर्गा पूजा का आयोजन किया है. सोमवार को सप्तमी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने पूजा पंडाल से जलयात्रा निकाली. गाजे-बाजे के साथ यह जलयात्रा खोनहर नाथ मंदिर से होकर शिवढोढा पहुंची और वहां से पुन: मेन रोड होते हुए विश्वकर्मा मंदिर स्थित पूजा पंडाल में वापस हुआ. जलयात्रा में शामिल लोगों के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ था. क्लब द्वारा नवमी की रात से पूजा पंडाल परिसर में भंडारा का भी आयोजन किया गया है. साथ ही यहां रात में रामायण का सीरियल भी प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया जा रहा है. पूजा को सफल बनाने में अध्यक्ष बृजलाल शर्मा, कोषाध्यक्ष श्रवण विश्वकर्मा, उप कोषाध्यक्ष दिलीप ठाकुर, सचिव शेरू शर्मा, मुन्ना ठाकुर, पिंटू ठाकुर, पंकज ठाकुर, विपिन शर्मा, शंकर ठाकुर, सचिन शर्मा आदि सक्रिय योगदान दे रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










