ग...ओके...भूमि कब्जा के विरोध में धरना

Published at :19 Oct 2015 6:10 PM (IST)
विज्ञापन
ग...ओके...भूमि कब्जा के विरोध में धरना

ग…अोके…भूमि कब्जा के विरोध में धरना गढ़वा. शहर के सहिजना मुहल्ला निवासी झाविमो नेता हरिनंदन गिरी व कृष्णा महतो ने भूमि कब्जा करने के विरोध में समाहरणालय परिसर में धरना दिया. धरना के पश्चात उन्होंने उपायुक्त को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने बताया कि उनकी जमीन को कुछ लोग जबरन कब्जा करना […]

विज्ञापन

ग…अोके…भूमि कब्जा के विरोध में धरना गढ़वा. शहर के सहिजना मुहल्ला निवासी झाविमो नेता हरिनंदन गिरी व कृष्णा महतो ने भूमि कब्जा करने के विरोध में समाहरणालय परिसर में धरना दिया. धरना के पश्चात उन्होंने उपायुक्त को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने बताया कि उनकी जमीन को कुछ लोग जबरन कब्जा करना चाह रहे हैं. इसके लिए भय व दहशत का सहारा लिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि वे पिछले 20 साल से निर्विरोध रूप से जमीन के दखल कब्जे में हैं. उस पर उनका घर व मकान भी है. लेकिन इन दिनों कुछ लोग उसे अपनी जमीन बता कर हड़पना चाह रहे हैं. उन्होंने उपायुक्त से कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में जनमेजय गिरी, जितनी देवी, सुनर कलिया कुंवर, निरंजन कुमार, खुशबू कुमारी, पानपति कुंवर आदि के हस्ताक्षर हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola