टिकट की दावेदारी के लिए जुगत

Updated at :24 Oct 2013 3:49 AM
विज्ञापन
टिकट की दावेदारी के लिए जुगत

– विनोद पाठक – गढ़वा : वर्ष 2014 के होनेवाले लोकसभा चुनाव को लेकर पलामू संसदीय क्षेत्र में राजनीतिक सक्रियता काफी बढ़ गयी है. उसी अंदाज में सभी दल के कार्यकर्ताओं की पूछ भी बढ़ चुकी है. कार्यकर्ताओं को अपने पक्ष में करने के लिए सभी दल के संभावित प्रत्याशी अभी से खुशामद में जुट […]

विज्ञापन

– विनोद पाठक –

गढ़वा : वर्ष 2014 के होनेवाले लोकसभा चुनाव को लेकर पलामू संसदीय क्षेत्र में राजनीतिक सक्रियता काफी बढ़ गयी है. उसी अंदाज में सभी दल के कार्यकर्ताओं की पूछ भी बढ़ चुकी है. कार्यकर्ताओं को अपने पक्ष में करने के लिए सभी दल के संभावित प्रत्याशी अभी से खुशामद में जुट गये हैं.

राष्ट्रीय दलों में भाजपा से पूर्व सांसद रहे ब्रजमोहन राम इस बार काफी पहले से ही प्रखंडों के दौरा कर रहे हैं. सभी प्रखंडों में उनका दौरा पूरा नहीं हुआ था कि राज्य के सेवानिवृत्त डीजीपी बीडी राम ने भाजपा के संभावित प्रत्याशी के रूप में संसदीय क्षेत्र के सभी प्रखंडों में तूफानी दौरा किये.

इधर नगरउंटारी से आनेवाले भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री शिवधारी राम काफी पहले से ही इस बार इस सीट से चुनाव लड़ने के लिए कार्यकर्ताओं के संपर्क में हैं. शिवधारी राम पहले के लोकसभा चुनाव में टिकट के लिए प्रयास कर चुके हैं. लेकिन हर बार असफल रहने के बावजूद भाजपा के एक अनुशासित सिपाही की तरह पार्टी का काम करते रहे हैं.

इसके अलावा भाजपा के कई दावेदार हो सकते हैं, लेकिन फिलहाल चुनाव को लेकर सक्रियता में इन नेताओं को काफी अधिक देखा जा रहा है. भाजपा नेताओं को इस बार के चुनाव में मोदी लहर का लाभ मिलने की पूरी संभावना दिख रही है.

विदित हो कि पलामू लोकसभा की सीट पर भाजपा का कई बार कब्जा रहा है. इस चुनाव में नेता एवं कार्यकर्ता अपनी खोयी हुई प्रतिष्ठा को पुन: वापस पाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं. सबका मानना है कि इस लोकसभा चुनाव परिणाम आगामी विधानसभा के चुनाव परिणाम को भी प्रभावित करेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola