कलाम खान अध्यक्ष चुने गये

Published at :18 Oct 2015 7:50 PM (IST)
विज्ञापन
कलाम खान अध्यक्ष चुने गये

कलाम खान अध्यक्ष चुने गये गढ़वा. अंजुमन शान-ए-वतन की ओर से नगरऊंटारी प्रखंड कमेटी के गठन को लेकर मदरसा इस्लामिया जबारिया परिसर में गणमान्य लोगों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता संरक्षक इस्लाम कादिरी ने की. इसमें सर्वसम्मति से गठित कमेटी में तसलीम खां को संरक्षक, कलाम खान को अध्यक्ष, मो अशरफ हुसैन को उपाध्यक्ष, […]

विज्ञापन

कलाम खान अध्यक्ष चुने गये गढ़वा. अंजुमन शान-ए-वतन की ओर से नगरऊंटारी प्रखंड कमेटी के गठन को लेकर मदरसा इस्लामिया जबारिया परिसर में गणमान्य लोगों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता संरक्षक इस्लाम कादिरी ने की. इसमें सर्वसम्मति से गठित कमेटी में तसलीम खां को संरक्षक, कलाम खान को अध्यक्ष, मो अशरफ हुसैन को उपाध्यक्ष, मौलाना इम्त्याज को सचिव, डॉ कलामुद्दीन को उप सचिव, हबीबुल्लाह खां को कोषाध्यक्ष तथा मौलाना आबिद को प्रवक्ता बनाया गया. इसके अलावे आठ सदस्यीय निगरानी समिति में अब्दुल कादिर, मौलाना परवाज, अब्दुल रहीम, अब्दुल मोतल्लीब, मनउर खां, सलाउद्दीन, जाकिर अंसारी एवं अशगर अली को शामिल किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित शान-ए-वतन के केंद्रीय अध्यक्ष हाफीज तबीब आलम ने संस्था के क्रियाकलापों को लोगों के बीच रखा. इस मौके पर पर्यवेक्षक के रूप में मंसूर आलम, मौलाना तैयब, हाफीज जसीम उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola