दुर्गा पूजा व मुहर्रम को लेकर निगरानी समिति गठित

दुर्गा पूजा व मुहर्रम को लेकर निगरानी समिति गठित18जीडब्ल्यूपीएच 27-बैठक में शामिल निगरानी समिति के सदस्य व एसडीपीओ गढ़वा. दुर्गा पूजा व मुहर्रम को लेकर थाना परिसर में एसडीपीओ प्रेमनाथ की अध्यक्षता में दोनों समुदायों की बैठक हुई. जिसमें दुर्गा पूजा निगरानी समिति का गठन किया गया. इस मौके पर एसडीपीओ ने कहा कि निगरानी […]
दुर्गा पूजा व मुहर्रम को लेकर निगरानी समिति गठित18जीडब्ल्यूपीएच 27-बैठक में शामिल निगरानी समिति के सदस्य व एसडीपीओ गढ़वा. दुर्गा पूजा व मुहर्रम को लेकर थाना परिसर में एसडीपीओ प्रेमनाथ की अध्यक्षता में दोनों समुदायों की बैठक हुई. जिसमें दुर्गा पूजा निगरानी समिति का गठन किया गया. इस मौके पर एसडीपीओ ने कहा कि निगरानी समिति की देखरेख में सप्तमी से दशमी तक ट्रैफिक व्यवस्था, बिजली व्यवस्था, पंडाल व्यवस्था, सीसीटीवी की निगरानी, विसर्जन की व्यवस्था, पानी की व्यवस्था, पुरस्कार/ प्रशस्ति पत्र की व्यवस्था पर चर्चा की गयी. साथ ही उपरोक्त व्यवस्था की जिम्मेवारी सदस्यों को सौंपी गयी. साथ ही जुलूस व मूर्ति विसर्जन में किसी भी प्रकार की अशांति न हो तथा अफवाह रोकने की जवाबदेही भी समिति के सदस्यों को दी गयी. पुरस्कार के लिए सबसे कम साइज, सबसे अच्छा पंडाल, सजावट, सबसे अधिक अनुशासन व सबसे पहसे पहले विसर्जन के लिए समिति के सदस्य चयन करेंगे. एसडीपीओ ने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़नेवालों पर सख्ती से कार्रवाई की जायेगी. साथ ही मुहर्रम व दुर्गा पूजा को लेकर बड़े पैमाने पर सादे लिबास में पुलिस की तैनाती की जायेगी, ताकि वे भीड़ में रह कर गुप्त रूप से असामाजिक तत्वों पर नजर रख सकें . बैठक में थाना प्रभारी निरंजन कुमार के अलावे अलखनाथ पांडेय, मुरली श्याम सोनी, कंचन साहू, अवधेश कुशवाहा, परेश तिवारी, सदर नसीर खां, डॉ एम यासीन अंसारी, असगर अंसारी, अब्दुल शौकत कुरैशी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










