पिता की अंत्येष्टि में शामिल होगा विकास दुबे

पिता की अंत्येष्टि में शामिल होगा विकास दुबेहजारीबाग केंद्रीय कारा मे बंद है चर्चित अपराधी विकास दुबेपिता के इकलौते पुत्र होने को लेकर न्यायालय से मिली है अनुमति रविवार को कांडी थाना के चोका गांव में होना है मृत्युंजय दुबे का अंतिम संस्कार गढ़वा. हजारीबाग केंद्रीय कारा में बंद गढ़वा जिले के कांडी थाना के […]
पिता की अंत्येष्टि में शामिल होगा विकास दुबेहजारीबाग केंद्रीय कारा मे बंद है चर्चित अपराधी विकास दुबेपिता के इकलौते पुत्र होने को लेकर न्यायालय से मिली है अनुमति रविवार को कांडी थाना के चोका गांव में होना है मृत्युंजय दुबे का अंतिम संस्कार गढ़वा. हजारीबाग केंद्रीय कारा में बंद गढ़वा जिले के कांडी थाना के चोका गांव निवासी चर्चित अपराधी विकास दुबे को अपने पिता के अंतिम संस्कार में घर आने के लिए गढ़वा व्यवहार न्यायालय से अनुमति मिली है. विदित हो कि विकास दुबे के पिता मृत्युंजय दुबे(62वर्ष) की मौत शुक्रवार की शाम वाराणसी में इलाज के दौरान हो गयी है. मृत्युंजय दुबे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. उनका अंतिम संस्कार रविवार को चोका में किया जाना है. विकास दुबे अपने पिता के इकलौते पुत्र हैं. इसको लेकर पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए विकास के परिजनों ने गढ़वा मुख्य न्यायायिक दंडाधिकारी की अदालत में आवेदन दिया था. इसके आधार पर मुख्य न्यायायिक दंडाधिकारी ने विकास दुबे को अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आदेश दिया. गौरतलब है कि विकास दुबे विभिन्न अापराधिक मामलों में गढ़वा मंडल कारा में बंद थे. लेकिन गढ़वा मंडल कारा में सुरक्षा कारणों की वजह से उन्हें केंद्रीय कारा हजारीबाग भेज दिया गया है. गढ़वा अपने पिता के अंतिम संस्कार में विकास दुबे को शामिल होने की अनुमति देने के मामले में भी न्यायालय सुरक्षा कारणों का सवाल उठाया था. बाद में विकास दुबे को पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने का आदेश दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










