गढ़वा के ओमप्रकाश ने देश के लिए जीता कांस्य

Published at :16 Oct 2015 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
गढ़वा के ओमप्रकाश ने देश के लिए जीता कांस्य

जितेंद्र सिंह गढ़वा : यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग के तत्वावधान में पोलैंड में आयोजित वर्ल्ड बेल्ट रेसलिंग में भारत की ओर से खेलते हुए गढ़वा के ओमप्रकाश गुप्ता ने कांस्य पदक हासिल किया. नौ से 11 अक्तूबर तक आयोजित उक्त चैंपियनशिप में नेशनल ट्रेडिशनल रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की आठ सदस्यीय टीम ने हिस्सा लिया. इनमें […]

विज्ञापन

जितेंद्र सिंह

गढ़वा : यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग के तत्वावधान में पोलैंड में आयोजित वर्ल्ड बेल्ट रेसलिंग में भारत की ओर से खेलते हुए गढ़वा के ओमप्रकाश गुप्ता ने कांस्य पदक हासिल किया. नौ से 11 अक्तूबर तक आयोजित उक्त चैंपियनशिप में नेशनल ट्रेडिशनल रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की आठ सदस्यीय टीम ने हिस्सा लिया. इनमें गढ़वा के ओमप्रकाश गुप्ता भी शामिल थे. गढ़वा जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक ने पोलैंड से प्रभात खबर को फोन कर बताया कि ओमप्रकाश गुप्ता ने 80 किग्रा भारवर्ग में फ्री स्टाइल स्पर्द्धा में कांस्य पदक जीत कर देश का नाम रौशन किया है.

उल्लेखनीय है कि गढ़वा शहर के टंडवा निवासी उदय गुप्ता के पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता का यह तीसरा अंतरराष्ट्रीय पदक है. इससे पूर्व ओमप्रकाश पुणे और बिश्केक(किर्ग्रीस्तान) में कांस्य पदक जीत चुके हैं. शैलेंद्र पाठक ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ओमप्रकाश गुप्ता पिछले कई वर्षों से गढ़वा जिला कुश्ती संघ से जुड़ कर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. उनकी इस उपलब्धि से गढ़वा के पहलवानों सहित अन्य खेलों के खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola