दूसरे दिन भी जिले में रहा ब्लैक आउट

गढ़वा : पिछले दो दिन से गढ़वा में ब्लैक आउट रहने से लोगों की परेशानी काफी बढ़ गयी है. ब्लैक आउट रहने के कारण पेयजल की समस्या से लोग परेशान हैं. लोग किराये पर जेनरेटर करके अथवा सुबह से ही चापाकल पर लाइन लगा कर पानी लेने के लिए विवश हैं. सोननगर से ट्रांसमिशन लाइन […]
गढ़वा : पिछले दो दिन से गढ़वा में ब्लैक आउट रहने से लोगों की परेशानी काफी बढ़ गयी है. ब्लैक आउट रहने के कारण पेयजल की समस्या से लोग परेशान हैं. लोग किराये पर जेनरेटर करके अथवा सुबह से ही चापाकल पर लाइन लगा कर पानी लेने के लिए विवश हैं. सोननगर से ट्रांसमिशन लाइन में खराबी आने के कारण दो दिन से गढ़वा जिले में ब्लैक आउट की स्थिति से लोगों को गुजरना पड़ रहा है.
विभागीय अधिकारी हाथ खड़े कर चुके हैं. जबकि जन प्रतिनिधि को जनता की इस ज्वलंत समस्या से कोई सरोकार नहीं है. सत्ताधारी पार्टी के विधायक व मंत्री बिहार चुनाव में पार्टी की जीत दिलाने में लगे हुये हैं, तो कंग्रेस को छोड़ कर विपक्ष निष्क्रिय बनी हुई है. ऐसे में उपभोक्ता विभाग और जन प्रतिनिधि दोनों को कोसने पर विवश हैं. क्यों हुई है परेशानी दो दिन पूर्व सोननगर(बिहार) से रेहला पावर ग्रीड को मिलनेवाली 35 मेगावाट बिजली की आपूर्ति ट्रांसमिशन लाइन में तकनीकी खराबी आने के कारण ठप हो गयी है.
जबकि रिहंद से मिलनेवाली 25 मेगावाट बिजली रेलवे को आपूर्ति की जा रही है. वहीं सोननगर ट्रांसमिशन लाइन में खराबी के कारण रेहला स्थित एबीसीआइएल से 12 मेगाावाट बिजली विद्युत बोर्ड नहीं ले पा रही है. बताते चलें कि सोननगर से आपूर्ति की जानेवाली बिजली रेलवे को दी जाती थी और रिहंद तथा एबीसीआइएल से मिलनेवाली बिजली गढ़वा व पलामू के कुछ हिस्सों में आपूर्ति की जाती थी. सोननगर से आपूर्ति ठप होने के कारण रिहंद से मिलनेवाली बिजली रेलवे को दी जा रही है, जिससे गढ़वा में ब्लैक आउट हो गयी है
दो दिन में भी ठीक हुआ तकनीकी खराबीसमाचार के अनुसार दो दिन पूर्व जब सोननगर के ट्रांसमिशन लाइन में खराबी आयी तो झारखंड विद्युत बोर्ड रांची से एक तकनीकी टीम को भेजेगी. बताया गया कि रांची से पांच सदस्यीय टीम तकनीकी खराबी खोजने के लिए सोनगर से रेहला के बीच खाख छान रही है. कैंप किये हैं सोननगर के जीएमजानकारी के अनुसार सोननगर से पचंबा(पलामू)ग्रिड होते बिजली रेहला ग्रिड तक पहुंचती है.
तकनीकी खराबी के बाद पचंबा ग्रिड में ट्रासमिशन लाइन के जीएम ओमप्रकाश तथा गढ़वा के विद्युत एसडीओ सीता राम एवं रांची से पहुंचे पांच सदस्यीय टीम पचंबा ग्रिड में कैंप किये हुए हैं.फॉल्ट मिल गया है : एसडीओपचंबा ग्रिड में कैंप कर रहे गढ़वा के विद्युत एसडीओ सीता राम ने प्रभात खबर को बताया कि पचंबा ग्रिड में तकनीकी फॉल्ट मिल गया है. यहां पैनल, लाइटिंग एरेस्टर व पीटी में फॉल्ट पाया गया है. रांची से आयी टीम युद्धस्तर पर काम कर रही है. शीघ्र ही बिजली की आपूर्ति नियमित हो जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










