मेराल के दोनों जिप सदस्य सीट आरक्षित

Published at :27 Aug 2015 5:44 AM (IST)
विज्ञापन
मेराल के दोनों जिप सदस्य सीट आरक्षित

गढ़वा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मेराल प्रखंड की स्थिति इस बार काफी बदल गयी है. मेराल के दो जिला परिषद के पदों में से एक पिछली बार अनारक्षित था, जो कि इस बार दोनों अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित कर दिये गये हैं. इनमें से गोंदा, मेराल, बाना, गेरूआ, हासनदाग, करकोमा, तिसरटेटुका, दुलदुलवा एवं […]

विज्ञापन

गढ़वा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मेराल प्रखंड की स्थिति इस बार काफी बदल गयी है. मेराल के दो जिला परिषद के पदों में से एक पिछली बार अनारक्षित था, जो कि इस बार दोनों अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित कर दिये गये हैं. इनमें से गोंदा, मेराल, बाना, गेरूआ, हासनदाग, करकोमा, तिसरटेटुका, दुलदुलवा एवं चामा पंचायत को मिला कर बनाया गया मेराल-1 जिप सदस्य पद अपिव अन्य के लिए आरक्षित है.

जबकि शेष अपिव महिला के लिए आरक्षित है. इसी तरह मेराल प्रखंड प्रमुख का पद भी अपिव अन्य के लिए आरक्षित किया गया है. मुखिया के 10 पद आरक्षित : मेराल प्रखंड के 20 पंचायत में से मुखिया के 10 पद आरक्षित व 10 अनारक्षित हैं. पढ़ुआ पंचायत अनारक्षित महिला, लोआदाग अनारक्षित अन्य, तेनार अनारक्षित महिला, संगबरिया अजा महिला, चेचरिया अनारक्षित अन्य, खोरीडीह अनारक्षित अन्य, बिकताम अजा महिला, ओखरगाढ़ा पश्चिमी अनारक्षित अन्य, ओखरगाढ़ा पूर्वी अनारक्षित महिला, अरंगी अजा महिला, मेराल पूर्वी अनारक्षित महिला, मेराल पश्चिमी अजा अन्य, गोंदा अनारक्षित अन्य, बाना अजजा अन्य, गेरूआ अपिव महिला, हासनदाग अपिव अन्य, करकोमा अनारक्षित महिला, तिसरटेटुका अजा अन्य, दुलदुलवा अपिव महिला व चामा पंचायत अपिव अन्य के लिए आरक्षित किया गया है.

बीडीसी के 26 पदों पर वोट पड़ेंगे : मेराल प्रखंड के 20 पंचायत में इस बार बीडीसी के 26 पद सृजित किये गये हैं. इनमें से मेराल-1 अनारक्षित महिला, मेराल-2 अपिव अन्य, मेराल-3 व 4 अजा अन्य, मेराल-5 अनारक्षित महिला, मेराल-6 अनारक्षित अन्य, मेराल-7 अजा महिला, मेराल-8 अनारक्षित अन्य, मेराल-9 अनारक्षित महिला, मेराल-10 अनारक्षित अन्य, मेराल-11 अजा महिला, मेराल-12 अपिव महिला, मेराल-13 अजा महिला, मेराल-14 अजजा महिला, मेराल-15 अनारक्षित अन्य, मेराल-16 अजजा अन्य, मेराल-17 अनारक्षित अन्य, मेराल-18 अनारक्षित महिला, मेराल-19 अपिव महिला, मेराल-20 अजा अन्य, मेराल-21 अनारक्षित महिला, मेराल-22 अनारक्षित अन्य, मेराल-23 अनारक्षित महिला, मेराल-24 अपिव अन्य, मेराल-25 अपिव महिला तथा मेराल-26 में अनारक्षित महिला के लिए वोट पड़ेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola