कांडी में बारिश से दर्जन घरों में घुसा पानी

Published at :08 Jul 2015 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
कांडी में बारिश से दर्जन घरों में घुसा पानी

8जीडब्ल्यूपीएच17-घर में घुसा पानी कांडी(गढ़वा). कांडी प्रखंड में भारी बारिश से दर्जनों घरों में पानी घुसने की सूचना है. इनमें कई मिट्टी के घर गिरने की स्थिति में भी है. बताया गया कि मझिआंव से सुंडीपुर तक मुख्य पथ का निर्माण कार्य किया जा रहा है. निर्माण की वजह से पानी की निकासी नहीं हो […]

विज्ञापन

8जीडब्ल्यूपीएच17-घर में घुसा पानी कांडी(गढ़वा). कांडी प्रखंड में भारी बारिश से दर्जनों घरों में पानी घुसने की सूचना है. इनमें कई मिट्टी के घर गिरने की स्थिति में भी है. बताया गया कि मझिआंव से सुंडीपुर तक मुख्य पथ का निर्माण कार्य किया जा रहा है. निर्माण की वजह से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है. इस वजह से सड़क के दोनों ओर पानी भर गये हैं, जो सड़क किनारे स्थित घरों में घुसने लगे हैं. मुख्य रूप से रानाडीह, खरौंधा, गाड़ा, कशनप, सुंडीपुर, पतहरिया आदि गांव के लोगों क ो काफी परेशानी हो रही है. इधर घरों में पानी घुसने के बाद ग्रामीणों ने कई जगहों पर सड़क काटनी शुरू कर दी है. सूचना मिलने के बाद सड़क के संवेदक ने जेसीबी भेज कर कई स्थानों पर सड़क काट कर पानी निकालने की व्यवस्था की. इससे सबसे ज्यादा कामेश्वर चौहान, विध्यांचल चौबे, सुरेश चौबे, बिगन साव, अशोक साव, बच्चा राम आदि प्रभावित हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola