सांसद-मंत्री की वार्ता से संतुष्ट, पर कार्यक्रम जारी रहेगा : विनोद

गढ़वा. झारखंड राज्य सहयोगी शिक्षा मित्रा पारा शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी ने मंगलवार को गढ़वा में संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक के पश्चात पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि पारा शिक्षकों की मांगों को लेकर उनकी वार्ता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद रवींद्र राय से हुई है. श्री राय […]
गढ़वा. झारखंड राज्य सहयोगी शिक्षा मित्रा पारा शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी ने मंगलवार को गढ़वा में संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक के पश्चात पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि पारा शिक्षकों की मांगों को लेकर उनकी वार्ता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद रवींद्र राय से हुई है. श्री राय ने उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया है. श्री राय की ओर से मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री को पत्र लिख कर पारा शिक्षकों की समस्याओं को रखा गया है.
श्री तिवारी ने बताया कि एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री नीरा यादव से इस मामले में वार्ता की है. वहां भी संतोषजनक आश्वासन मिला है. उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं से हुई वार्ता से वे संतुष्ट हैं, लेकिन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम जारी रहेगा. इसमें 11 जुलाई को सभी विधायकों को मांग पत्र देने, 18 जुलाई को मंत्रियों को मांग पत्र देने तथा 25 जुलाई को मुख्यमंत्री को मांग पत्र देने का कार्यक्रम शामिल है. पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष सूर्यदेव तिवारी, अंबिका चौधरी, आदित्य प्रसाद गुप्ता, अमित सिंह, वीरेंद्र यादव, हरिचरण ठाकुर, रंजीत सिंह, अकलेश कुशवाहा, नीरज श्रीधर, संदीप प्रसाद आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










