बंदूक के साथ पूर्व नक्सली गिरफ्तार

हरिहरपुर(गढ़वा). हरिहरपुर के महुआधाम टोले पर पुलिस ने सोमनाथ चौधरी के घर में छापामारी कर एक देशी बंदूक बरामद किया है. पुलिस ने सोमनाथ चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है. ओपी प्रभारी सिवेश प्रसाद सिंह ने बताया कि उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर एएसआइ राजाराम सिंह के साथ दल-बल के साथ लोडेड देशी बंदूक […]
हरिहरपुर(गढ़वा). हरिहरपुर के महुआधाम टोले पर पुलिस ने सोमनाथ चौधरी के घर में छापामारी कर एक देशी बंदूक बरामद किया है. पुलिस ने सोमनाथ चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है. ओपी प्रभारी सिवेश प्रसाद सिंह ने बताया कि उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर एएसआइ राजाराम सिंह के साथ दल-बल के साथ लोडेड देशी बंदूक बरामद किया.
उसके घर से एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है. ओपी प्रभारी ने बताया कि सोमनाथ चौधरी ने पूछताछ में इस बात को स्वीकार किया उसका संबंध पूर्व में नक्सली संगठन के साथ था. गिरफ्तारी के बाद सोमनाथ को जेल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










