पानी समस्या को लेकर डीसी से मिलीं छात्राएं

Published at :07 Jul 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
पानी समस्या को लेकर डीसी से मिलीं छात्राएं

7जीडब्ल्यूपीएच17-उपायुक्त से मिलने पहंुची छात्राएं गढ़वा. गढ़वा स्थित आदिवासी बालिका छात्रावास में पेयजल की भारी कमी को लेकर छात्रावास की लड़कियों ने मंगलवार को उपायुक्त से मुलाकात कर अपनी समस्या रखी. उपायुक्त से मिलने पहुंची छात्राओं ने कहा कि वे पानी समस्या लेकर कई तीन महीने में कई बार उपायुक्त से मिल चुकी हैं, लेकिन […]

विज्ञापन

7जीडब्ल्यूपीएच17-उपायुक्त से मिलने पहंुची छात्राएं गढ़वा. गढ़वा स्थित आदिवासी बालिका छात्रावास में पेयजल की भारी कमी को लेकर छात्रावास की लड़कियों ने मंगलवार को उपायुक्त से मुलाकात कर अपनी समस्या रखी. उपायुक्त से मिलने पहुंची छात्राओं ने कहा कि वे पानी समस्या लेकर कई तीन महीने में कई बार उपायुक्त से मिल चुकी हैं, लेकिन पेयजल समस्या यथावत है. उनके यहां डीप बोर कराया गया है, लेकिन उसमें समरसेबल नहीं लगाये जाने के कारण पानी की घोर किल्लत हो रही है. उपायुक्त की पहल पर टैंकर से एक महीने के पेयजल की आपूर्ति हुई थी. वह भी कई दिनों से बंद है. उन्हें आधा किमी दूर सदर अस्पताल से पानी लाकर किसी तरह से काम चलाना पड़ रहा है. यदि यही स्थिति रही, तो उन्हें छात्रावास छोड़ कर घर वापस जाना पड़ेगा. पहले से ही काफी लड़कियां घर जा चुकी हैं. उपायुक्त से मिलने पहुंची छात्राओं में ललिता सिंह, सबिता कुमारी, आरती कु मारी, क्रिस्टोना मिंज, प्रियंका तिर्की, सुनिता कुमारी, प्रियंका मिंज आदि शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola