1...लायंस के पद-प्रतिष्ठान पर 18 यूनिट रक्तदान

Published at :05 Jul 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
1...लायंस के पद-प्रतिष्ठान पर 18 यूनिट रक्तदान

लायंस क्लब के उप जिला पाला राजीव कुमार सिंह ने भी किया रक्तदानगढ़वा. लायंस क्लब ऑफ गढ़वा के पद-प्रतिष्ठान समारोह के अवसर पर 18 यूनिट रक्तदान किया गया. शहर के चिनिया रोड स्थित परमेश्वरी मेडिकल सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस मौके पर पद प्रतिष्ठान समारोह में भाग लेने पहुंचे लायंस क्लब […]

विज्ञापन

लायंस क्लब के उप जिला पाला राजीव कुमार सिंह ने भी किया रक्तदानगढ़वा. लायंस क्लब ऑफ गढ़वा के पद-प्रतिष्ठान समारोह के अवसर पर 18 यूनिट रक्तदान किया गया. शहर के चिनिया रोड स्थित परमेश्वरी मेडिकल सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस मौके पर पद प्रतिष्ठान समारोह में भाग लेने पहुंचे लायंस क्लब के उप जिला पाल राजीव कुमार सिंह व उदघाटनकर्ता विष्णु लोहिया उपस्थित थे. इस मौके पर राजीव कुमार सिंह ने कहा कि इस शिविर में उन्होंने भी 49वीं बार रक्तदान किया. यह उनके लिए सुखद एहसास से कम नहीं है. रेडक्रॉस सोसाइटी के ब्लड डोनेशन चेयरमैन कृत्यानंद श्रीवास्तव ने कहा कि जिला पाल द्वारा रक्तदान करने से लायंस के लोगों में काफी उत्साह देखा गया. इस मौके पर ग्रीन के अध्यक्ष दिव्य प्रकाश केसरी, डॉ जेपी सिंह, रवि अग्रवाल, अधिवक्ता विजय कुमार, किरण कुमारी, डॉ निशांत सिंह, डॉ नीतू सिंह, डॉ पतंजलि केसरी, डॉ अभिनीत विश्वास, प्रकाश शंकर गुप्ता, रूपा कुमारी, नीरज कुमार आदि उपस्थित थे. जिन्होंने रक्तदान कियारक्तदान करनेवालों में जिला पाल राजीव कुमार सिंह, माधो लखोटिया, अमित केसरी, अनिल जायसवाल, पंकज कुमार, कन्हैया केसरी, राकेश केसरी, भोला कुमार, आनंद केसरी, रमन केसरी, पूनम केसरी, सुरेश राम, राजीव रंजन अग्रवाल, विशाल कुमार, घनश्याम कुमार, रामाशीष मेहता आदि शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola