भूमि विवाद को लेकर मारपीट, छह घायल

गढ़वा. गढ़वा थाना क्षेत्र के बिरबंधा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में छह लोग घायल हो गये. घायलों में जमरूल्लाह अंसारी, सुक रूद्दीन अंसारी, रेयाजुद्दीन अंसारी, इसमुद्दीन अंसारी, शबनम बीबी एवं रशीदा बानो का नाम शामिल है. सभी को सदर अस्पताल में भरती किया गया है. शबनम बीबी की […]
गढ़वा. गढ़वा थाना क्षेत्र के बिरबंधा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में छह लोग घायल हो गये. घायलों में जमरूल्लाह अंसारी, सुक रूद्दीन अंसारी, रेयाजुद्दीन अंसारी, इसमुद्दीन अंसारी, शबनम बीबी एवं रशीदा बानो का नाम शामिल है. सभी को सदर अस्पताल में भरती किया गया है. शबनम बीबी की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया है. घायलों ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर दूसरे पक्ष के अमरूद्दीन अंसारी, आशिक अंसारी, यूसुफ अंसारी, बेलाल अंसारी, मजीद अंसारी, जियानुलहक अंसारी आदि ने भाला, गड़ासा व कुल्हाड़ी से उन पर हमला कर घायल कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










