गढ़वा सीओ के प्रभार को लेकर नोकझोंक

बरडीहा बीडीओ ने स्वत: प्रभार लिया 1जीडब्ल्यूपीएच9-नये अंचलाधिकारी हरिशंकर बारिक गढ़वा. गढ़वा अंचलाधिकारी का प्रभार बरडीहा बीडीओ हरिशंकर बारिक ने बुधवार को स्वत: ग्रहण क र लिया. इस दौरान श्री बारिक को निवर्तमान अंचलाधिकारी अंजना दास के समर्थक ों के साथ नोक-झोंक भी हुई. इस संबंध में श्री बारिक ने कहा कि उपायुक्त के आदेश […]
बरडीहा बीडीओ ने स्वत: प्रभार लिया 1जीडब्ल्यूपीएच9-नये अंचलाधिकारी हरिशंकर बारिक गढ़वा. गढ़वा अंचलाधिकारी का प्रभार बरडीहा बीडीओ हरिशंकर बारिक ने बुधवार को स्वत: ग्रहण क र लिया. इस दौरान श्री बारिक को निवर्तमान अंचलाधिकारी अंजना दास के समर्थक ों के साथ नोक-झोंक भी हुई. इस संबंध में श्री बारिक ने कहा कि उपायुक्त के आदेश पर वे गढ़वा अंचलाधिकारी सह नगर पंचायत पदाधिकारी का प्रभार ग्रहण किये हैं. राज्य सरकार द्वारा पहले ही अंजना दास को यहां से स्थानांतरित कर दिया गया है. लेकिन चुनाव के कारण वे विरमित नहीं हो पायी थीं. लेकिन उपायुक्त ने उन्हें पिछले दिन विरमित कर दिया है. इधर इस संबंध में अंजना दास ने इसका विरोध करते हुए कहा कि उनके प्रभार दिये बिना बारिक ने स्वत: प्रभार ले लिया, जो नियम संगत नहीं है. उन्होंने कहा कि वे इसकी शिकायत उपायुक्त से की हैं. उन्होंने जांच के बाद इस पर कार्रवाई की बात कही है. उन्होंने कहा कि बिना प्रभार लिए कुर्सी पर बैठना असंवैधानिक के साथ अनैतिक भी है. वे इस मामले को ऊपर तक ले जायेंगी. पूर्व एवं वर्तमान अंचलाधिकारी के बीच प्रभार को लेकर हुए विवाद की यहां सरकारी कार्यालयों में काफी चर्चा है. अंजना दास के पक्ष में विभिन्न संगठन के लोग अंचल कार्यालय पर जमा थे. जिन्होंने हरिशंकर बारिक को प्रभार लेने से रोकने का प्रयास किया. इधर प्रभार लेने के बाद श्री बारिक ने कहा कि वे अंचल के सभी कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करेंगे. साथ ही गढ़वा नगर पंचायत का विकास भी हरसंभव करने का प्रयास करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










