दो इंजीनियर को विरमित करने का निर्देश

ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार के संयुक्त सचिव धनंजय ठाकुर ने कार्यपालक अभियंता को लिखा पत्र गढ़वा. झारखंड सरकार ग्रामीण विकास विभाग में सरकार के संयुक्त सचिव धनंजय ठाकुर ने ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल गढ़वा के कार्यपालक अभियंता को पत्र भेज कर सहायक अभियंता अनिल कुमार सिंह एवं कनीय अभियंता विजय कुमार सिंह के तबादले […]
ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार के संयुक्त सचिव धनंजय ठाकुर ने कार्यपालक अभियंता को लिखा पत्र गढ़वा. झारखंड सरकार ग्रामीण विकास विभाग में सरकार के संयुक्त सचिव धनंजय ठाकुर ने ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल गढ़वा के कार्यपालक अभियंता को पत्र भेज कर सहायक अभियंता अनिल कुमार सिंह एवं कनीय अभियंता विजय कुमार सिंह के तबादले के बाद उनको विरमित करने का निर्देश दिया है. पत्रांक 1876 दिनांक 17/06/15 के आलोक में श्री ठाकुर ने कहा है कि विभागीय अधिसूचना संख्या 3507 दिनांक 30/12/2013 के द्वारा सहायक अभियंता अनिल कुमार सिंह को ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल गढ़वा से मुख्य अभियंता ग्रामीण विकास विशेष प्रक्षेत्र रांची स्थानांतरित किया गया हैै. परंतु सहायक अभियंता के द्वारा अबतक योगदान नहीं किया गया है. इसलिये पत्र प्राप्ति के तीन दिन बाद खुद को विरमित समझें, अन्यथा 12/06/15 से वेे स्वयं विरमित समझे जायेंगे. इसी तरह ज्ञापांक 779 दिनांक 26/02/2014 द्वारा कनीय अभियंता विशेष प्रमंडल-2 विजय कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल चाईबासा में पदस्थापित किया गया है. इसके आलोक में श्री सिंह को अविलंब विरमित करते हुए विभाग को प्रतिवेेेेदन उपलब्ध करायें. विदित हो कि आजसू के जिला संयोजक सूरज गुप्ता ने 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री एवं ग्रामीण विकास विभाग को पत्र लिख कर मामले में कार्रवाई की मांग की थी. इसे लेकर प्रभात खबर द्वारा 14 अप्रैल 2015 को स्थानांतरण के 15 माह बाद भी विरमित नहीं नामक शीर्षक से खबर को प्रकाशित किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










