े संुडीपुर पुल निर्माण स्थल का निरीक्षण

Published at :01 Jul 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
े संुडीपुर पुल निर्माण स्थल का निरीक्षण

1जीडब्ल्यूपीएच6-निरीक्षण करते रामचंद्र चंद्रवंशी व अन्यकांडी(गढ़वा). झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने बुधवार को सुंडीपुर में तीन जुलाई को होनेवाले पुल के शिलान्यास को लेकर निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंेने उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये. इस मौके पर उन्होंने सुंडीपुर में अभिभावकों से मिल कर बुनियादी उवि […]

विज्ञापन

1जीडब्ल्यूपीएच6-निरीक्षण करते रामचंद्र चंद्रवंशी व अन्यकांडी(गढ़वा). झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने बुधवार को सुंडीपुर में तीन जुलाई को होनेवाले पुल के शिलान्यास को लेकर निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंेने उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये. इस मौके पर उन्होंने सुंडीपुर में अभिभावकों से मिल कर बुनियादी उवि सेमौरा तथा मवि सुंडीपुर को स्तरोन्नत उवि का दर्जा दिलाने की बात कही. निरीक्षण के क्रम में पत्रकारों से बात करते हुये श्री चंद्रवंशी ने कहा कि अथक प्रयास के बाद सुंडीपुर कोयल नदी में पुल निर्माण को मंजूरी दिलायी है.तीन जुलाई को मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा इसका शिलान्यास किया जायेगा. उन्होंने बताया कि यह पुल झारखंड राज्य का सबसे लंबा 1595 मीटर का होगा. इसकी लागत 112 करोड़ निर्धारित की गयी है. श्री चंद्रवंशी ने कहा कि इस पुल के निर्माण होने से समीपवर्ती बिहार, यूपी व झारखंड राज्यों की दूरी काफी कम हो जायेगी. साथ ही कांडी प्रखंड अंतर्गत सोन नदी में भी 425 करोड़ की लागत से पुल निर्माण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. अब केवल मुख्यमंत्री से स्वीकृति दिलाया जाना बाकी है. उन्होंने कहा कि कांडी मंे लंबित विद्युत सब स्टेशन को दो दिनों के अंदर कार्य प्रारंभ कर दो महीनों में इसे चालू कर दिया जायेगा. इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रामलला दुबे, विनोद ओझा, रामलखन प्रसाद, ललित बैठा, सुदीप कुमार दुबे, विनोद चौधरी, मुन्ना तिवारी, शशिरंजन दुबे के अलावा भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे.२

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola