वन अधिकार प्रचार वाहन रवाना

गढ़वा. वन अधिकार अधिनियम के प्रचार-प्रसार को लेकर गढ़वा जिले में मंगलवार से विशेष अभियान प्रारंभ किया गया. इसको लेकर समाहरणालय से एक प्रचार-प्रसार वाहन रवाना किया गया. उपायुक्त ए मुत्थु कुमार ने झंडी दिखा कर इसे रवाना किया. यह रथ जिले के सभी प्रखंडों में जाकर वहां के ग्रामीणों को वन अधिकार अधिनियम से […]
गढ़वा. वन अधिकार अधिनियम के प्रचार-प्रसार को लेकर गढ़वा जिले में मंगलवार से विशेष अभियान प्रारंभ किया गया. इसको लेकर समाहरणालय से एक प्रचार-प्रसार वाहन रवाना किया गया. उपायुक्त ए मुत्थु कुमार ने झंडी दिखा कर इसे रवाना किया. यह रथ जिले के सभी प्रखंडों में जाकर वहां के ग्रामीणों को वन अधिकार अधिनियम से जागरूक करेगा. इस अवसर पर डीडीसी श्रीराम तिवारी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अनिल पांडेय, समाज कल्याण पदाधिकारी देवेंद्र नारायण सिंह, डीएसइ अरविंद कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










