सड़क पर उतरे बैंककर्मी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jun 2015 6:37 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : अगवा कैशियर का सुराग नहीं गढ़वा : चार दिन के बाद भी अगवा कैशियर का सुराग नहीं मिला है. वनांचल ग्रामीण बैंक की टाटीदीरी शाखा के कै शियर जैनिल पांडेय के अपहरण के विरोध में शनिवार को जिले के बैंककर्मी सड़क पर उतरे. चिनिया रोड स्थित जीपी प्लाजा से बैंकर क्लब ऑफ गढ़वा […]
विज्ञापन
गढ़वा : अगवा कैशियर का सुराग नहीं
गढ़वा : चार दिन के बाद भी अगवा कैशियर का सुराग नहीं मिला है. वनांचल ग्रामीण बैंक की टाटीदीरी शाखा के कै शियर जैनिल पांडेय के अपहरण के विरोध में शनिवार को जिले के बैंककर्मी सड़क पर उतरे.
चिनिया रोड स्थित जीपी प्लाजा से बैंकर क्लब ऑफ गढ़वा के तत्वावधान में मौन जुलूस निकाला गया. इसमें वनांचल ग्रामीण बैंक के अलावे भारतीय स्टेट बैंक, आइडीबीआइ सहित अन्य बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए. जुलूस कचहरी रोड, सदर अस्पताल होते हुए उपायुक्त के आवास पर पहुंचा. डीसी के नहीं होने की सूचना पर बैंककर्मी उप विकास आयुक्त श्रीराम तिवारी के आवास पर पहुंचे और उन्हें ज्ञापन सौंपा.
जिला प्रशासन गंभीर नहीं : आंदोलनरत बैंककर्मियों ने कहा कि शनिवार शाम तक अपहृत कैशियर जैनिल पांडेय की बरामदगी नहीं होती है, तो वे सभी रविवार की शाम मशाल जुलूस निकालेंगे.
बैंककर्मी संयुक्त बैठक करेंगे और सोमवार को सामूहिक रूप से अपने-अपने बैंक बंद करेंगे. उनका कहना था कि जिला प्रशासन बैंककर्मियों की सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं है. घटना के चार दिन बाद भी अपहृत बैंककर्मी को बरामद नहीं किया जाना इस बात का सबूत है. बैंककर्मी सुदूर क्षेत्रों में अपनी जान जोखिम में डाल कर काम करते हैं. इस घटना के बाद बैंककर्मियों में भय का माहौल बना हुआ है और इसका कामकाज पर पड़ रहा है.
आंदोलन तेज करने की चेतावनी
बैंककर्मियों ने कहा कि अपहृत बैंककर्मी की जल्द रिहाई नहीं हुई, तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जायेगा. जुलूस में वनांचल ग्रामीण बैंक के आरएम आरएन प्रसाद, एसबीआइ गढ़वा मुख्य शाखा के प्रबंधक माइकल मिंज, कमल नयन, पवन झा आदि शामिल थे.
कन्हैया, राजेश तिवारी, आइडीबीआइ के अमित कुमार, जितेंद्र जायसवाल, सुजीत कुमार आदि शामिल थे.उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक बैंककर्मियों की भावनाओं से अवगत कराते हुए अपहृत बैंककर्मी की सकुशल रिहाई की बात करेंगे.
श्रीराम तिवारी, उप विकास आयुक्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










