रोज नहाया, तो देना होगा जुर्माना
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 May 2015 6:09 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : सगमा स्थित कटहर कला की पश्चिम टोला पंचायत का फैसला श्रीकांत चौबे सगमा (गढ़वा) : सगमा प्रखंड स्थित कटहर कला गांव के पश्चिम टोला के लोग भीषण गरमी के बीच गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहे हैं. टोले में दो ही चापानल है. आदिवासियों के 80 घर हैं. इसी चापानल से पीने के […]
विज्ञापन
गढ़वा : सगमा स्थित कटहर कला की पश्चिम टोला पंचायत का फैसला
श्रीकांत चौबे
सगमा (गढ़वा) : सगमा प्रखंड स्थित कटहर कला गांव के पश्चिम टोला के लोग भीषण गरमी के बीच गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहे हैं. टोले में दो ही चापानल है. आदिवासियों के 80 घर हैं.
इसी चापानल से पीने के पानी से लेकर नहाने, कपड़ा धोने व मवेशियों को पानी पिलाना पड़ रहा है. इसके कारण दोनों चापानल पर सुबह से रात तक भीड़ लगी रहती है. अक्सर झगड़ा व मारपीट की नौबत आ जाती है.
इस झगड़ा से निबटने के लिए गांव में पंचायत हुई. तय हुआ गांव के किसी को भी रोज स्नान नहीं करना है. इससे पानी की बचत होगी. यदि कोई प्रतिदिन स्नान करते पाया गया, तो उस पर आर्थिक दंड लगाया जायेगा. इसकी निगरानी के लिए टीम बनायी गयी है. यह टीम देखेगी कि कोई रोज तो स्नान नहीं कर रहा है. ग्रामीणों के इस फैसले से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां पानी की कितनी किल्लत है.
पंचायत में शामिल मंगरू उरांव, शिवपूजन उरांव, वर्मा उरांव, झगड़ु उरांव, विनोद उरांव, जीतू उरांव, राजू उरांव, दशरथ उरांव, सुदेश्वर उरांव, उदय उरांव, चंद्रिका उरांव मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










