4...कई नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर

Published at :25 May 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
4...कई नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर

मझिआंव(गढ़वा). मझिआंव नगर पंचायत का चुनाव दलगत आधार पर नहीं हो रहा है. लेकिन परोक्ष रूप से कई दल अपने-अपने समर्थक प्रत्याशियों के पीछे खड़े दिखाई दिख रहे हैं. इसके कारण यह चुनाव कई नेताओं के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है. वैसे चुनाव में प्रचार का कमान संभालने से लेकर मतदाताओं के बीच […]

विज्ञापन

मझिआंव(गढ़वा). मझिआंव नगर पंचायत का चुनाव दलगत आधार पर नहीं हो रहा है. लेकिन परोक्ष रूप से कई दल अपने-अपने समर्थक प्रत्याशियों के पीछे खड़े दिखाई दिख रहे हैं. इसके कारण यह चुनाव कई नेताओं के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है. वैसे चुनाव में प्रचार का कमान संभालने से लेकर मतदाताओं के बीच जाकर जनसंपर्क अभियान चलाना व जीत के लिए सारी रणनीति बनाने में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के पति कमान संभाले हुए हैं. लेकिन इसके बावजूद कई लोग हैं, जो अपने संबंध व राजनीति के हिसाब से इन प्रत्याशियों के पीछे खड़े हैं. ऐसे लोगों को आज संबंधित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए काफी भाग-दौड़ करते देखा गया. वैसे इस चुनाव में कुछ प्रत्याशी जाति का सहारा लेकर वोट को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रहे हैं. इसका उन्हें काफी हद तक लाभ भी मिल रहा है. लेकिन अधिकांश जगहों पर जातिगत वोट का बिखराव हो रहा है. इसके कारण पूरी चुनावी गणित गड़बड़ दिखती है. सबसे दिलचस्प बात है कि इस चुनाव में राजनीतिक दल के समर्थक भी बंटे हुए दिख रहे हैं. यही स्थिति भाजपा की भी बनी हुई है. इसके कारण मंगलवार को हुए मतदान के बाद किसकी प्रतिष्ठा बचेगी, यह देखना दिलचस्प होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola