भोंपू का शोर थमा, अब डोर टू डोर अभियान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 May 2015 8:57 AM (IST)
विज्ञापन

वादे नहीं इरादों के साथ आयी हूं : सीमा पांडेय : विश्रमपुर नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सीमा पांडेय नें जनसंपर्क अभियान को तेज कर दिया है़ जनसंपर्क के तहत आज वो रेहला, डंडिला, गोदरमा, लरगाहा, बरवाडीह गांव में जाकर लोगों से मिली़ श्रीमती पांडेय ने लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की […]
विज्ञापन
वादे नहीं इरादों के साथ आयी हूं : सीमा पांडेय : विश्रमपुर नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सीमा पांडेय नें जनसंपर्क अभियान को तेज कर दिया है़ जनसंपर्क के तहत आज वो रेहला, डंडिला, गोदरमा, लरगाहा, बरवाडीह गांव में जाकर लोगों से मिली़ श्रीमती पांडेय ने लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की़
सीमा पांडेय नें कहा कि झूठे वादे व खोखले नारों के साथ नहीं विकास के पक्के इरादों के साथ चुनाव मैदान में आयी हूं जनता ने मौका दिया, तो विश्रमपुर नगर परिषद का तसवीर बदल दूंगी़ जनसंपर्क में उनके साथ नवीन पांडेय, राजीव पांडेय, ऋषि पांडेय, अवनिश चौबे, गुड्ड ठाकुर, सुदामा यादव, नजमुद्दीन अंसारी, शांति देवी, कमला देवी सहित कई लोग शामिल थ़े
अनिता कुमारी ने किया रोड शो : विश्रमपुर नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी अनिता कुमारी ने विश्रमपुर में रोड शो किया़ रोड शो के तहत अनिता कुमारी ने विश्रमपुर के मुख्य पथों के अलावा गली-कूचों में भी भ्रमण कर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की़
अनिता कुमारी नें कहा कि जात-पात व धर्म-संप्रदाय के नाम पर नहीं, बल्कि नगर परिषद के विकास के मुद्दे पर समर्थन मांग रही हूं़ जनता ने समर्थन दिया, तो नगर परिषद क्षेत्र में विकास की नयी इबारत लिखी जायेगी़ रोड शो में अनिता कुमारी के साथ धनंजय पांडेय, रामकुमार ठाकुर, डब्लू चंद्रवंशी, भूषण चंद्रवंशी, पूनम देवी, आराधना देवी सहित कई लोग शामिल थ़े
अब बात सिर्फ विकास की : सीमा देवी : अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सीमा देवी नें चुनाव प्रचार के अंतिम दिन नावाडीह, छिपादोहर,पचघारा, हरहेपा, भलुवानी, महुआखाला सहित दर्जनों गांवों का दौरा किया़ दौरे के क्रम में सीमा देवी मतदाताओं से मिल कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की़ सीमा देवी ने कहा कि आरोप-प्रत्यारोप व नारों-वादों की बात छोड़ कर सिर्फ विकास की बात होनी चाहिए. नगर परिषद के विकास के सपनों को लेकर चुनाव में आयी हूं
जनता नें सहयोग दिया, तो बिश्रमपुर नगर परिषद को राज्य का अव्वल नगर परिषद बना कर दिखाऊंगी़ जनसंपर्क में उनके साथ संजय महतो, मंशी महतो, रामनाथ सिंह, दिलीप सिंह, आनंद कुमार, नारायण साव, उषा देवी, विमला देवी, विवेक कुमार, दीपक कुमार सहित कई लोग शामिल थ़े
संपूर्ण विकास हमारा लक्ष्य : पुष्पा देवी : विश्रमपुर नप अध्यक्ष पद की प्रत्याशी पुष्पा देवी ने मायापुर, रमजानीबिघा, रेहला, रक्शाहा, सबौना, विशुनपुर, घोरडीहा सहित कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया़ जनसंपर्क अभियान के तहत वो मतदाताओं से मिली, उनकी समस्याएं सुनी व समाधान के लिए सार्थक पहल करने का भरोसा भी दिलाया़ इसके साथ ही पुष्पा देवी ने मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की़ पुष्पा देवी ने कहा कि बिश्रमपुर नगर परिषद का संपूर्ण विकास करना ही एकमात्र लक्ष्य है़ जनसंपर्क में उनके साथ विनोद राम, रामकुमार, बिगन गोसाई, अवधेश कुमार, एकराम अंसारी, प्रभा देवी, सविता देवी, तेतरी देवी सहित कई लोग शामिल थ़े
मौका मिला, तो विकास करके दिखाऊंगी : हलीमा बीबी : अध्यक्ष पद प्रत्याशी हलीमा बीबी ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन नगर परिषद क्षेत्र के 32 गांवों का तूफानी दौरा किया़ दौरे के क्रम में वे लोगों से मिल कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की़
हलीमा बीबी ने कहा कि जनता ने अगर मौका दिया, तो विकास करके दिखाऊंगी़ विकास क्या होता है और कैसे किया जाता है, यह मुङो पता है़ नगर परिषद के विकास के लिए अंतिम ताकत झोंक दूंगी़ अब निर्णय जनता के हाथों में है कि उन्हें विकास चाहिए या झूठे वाद़े जनसंपर्क में उनके साथ नइमुद्दीन अंसारी, मुकुल भुइयां, प्रमोद राम, प्रभु साव सहित कई लोग शामिल थ़े
लोगों को दिलाऊंगी उचित सम्मान : पुष्पा देवी : अध्यक्ष पद की प्रत्याशी पुष्पा देवी ने बिश्रमपुर नगर परिषद के दर्जनों गांवों का दौरा किया़ दौरे के क्रम में वे रेहला, डंडिला, गोदरमा, डिहरीया, झगरूआ, भलुही, उरसुला, पाण्डेयपुरा गांव में जाकर लोगों से मिली़ मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की़
पुष्पा देवी नें कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के विकास व लोगों को उचित सम्मान दिलाना पहली प्राथमिकता होगी़ उन्होंने कहा कि गरीबी में पली-बढ़ी हूं. गरीबों का दुख-दर्द खूब समझती हूं
अगर मौका मिला, तो क्षेत्र से गरीबी दूर करने का प्रयास करूंगी़ क्षेत्र भ्रमण में उनके साथ बिगन यादव, उदय सिंह, श्रवण सिंह, बुधन यादव, हरिहर यादव, बंशी सिंह, प्रमोद सिंह, बिहारी भुइयां सहित कई लोग शामिल थ़े
सेवाभाव के साथ आयी हूं : शैलबाला : अध्यक्ष पद की प्रत्याशी शैलबाला चौबे ने विश्रमपुर नगर परिषद क्षेत्र के दर्जनों गांवों का दौरा किया़ इसके अलावा श्रीमती चौबे ने रेहला, बी मोड़ व बिश्रमपुर में रोड शो भी किया़ रोड शो में श्रीमती चौबे ने कहा कि राजनीति में सेवाभाव के साथ आयी हूं
राजनीति मेरे लिए पेशा नहीं है, जो मैं इस क्षेत्र में पैसा कमाने आयी हूं उन्होंने कहा कि जनता नें अगर मौका दिया, तो बिश्रमपुर क्षेत्र की तस्वीर बदल के रख दूंगी़ रोड शो में उनके साथ राजेश चौबे, आत्मानंद चौबे, पप्पु चौबे, बिरेंद्र चौबे, कासिम अंसारी, बंशी चौधरी, मुमताज आलम सहित सैकड़ों लोग शामिल थ़े
न्याय के साथ विकास होगा : संयुक्ता सिन्हा : अध्यक्ष पद की प्रत्याशी संयुक्ता सिन्हा ने बिश्रमपुर नगर परिषद क्षेत्र के दर्जनों गांवों का दौरा किया़ दौरे के क्रम में वे आज पचघारा, रक्शाहा, डंडिला, सबौना, रेहला गई़ जहां पर मतदाताओं से मिल कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की़ संयुक्ता सिन्हा ने कहा कि न्याय के साथ नगर परिषद का पूर्ण विकास करना एकमात्र सपना है़
इसी सपनों के साथ जनता के बीच आयी हूं
जनता नें अगर मौका दिया, तो बिश्रमपुर के हरेक गांव में अंतिम पायदान पर बैठे लोगों तक विकास की किरणों पहुंचाऊंगी़ जनसंपर्क में उनके साथ अशोक सिन्हा, अवधेश सोनी, मनोज यादव, अजय कुमार, राजीव रंजन, अजमुद्दीन अंसारी, सुषमा सोनी, हेमंत श्रीवास्तव, विद्यावती देवी, राकेश सिन्हा, निधि सिन्हा सहित कई लोग शामिल थ़े
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










