गढ़वा में कारोबारी की गोली मार कर हत्या, एक घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 May 2015 6:16 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : गढ़वा शहर स्थित एसडीओ आवास के पास शनिवार की रात तीन अपराधियों ने मुर्गा दुकानदार फुजैल अहमद (50) की गोली मार कर हत्या कर दी. वह गढ़वा थाना क्षेत्र के झलुआ गांव का रहनेवाला था. उसका शहर के मझिआंव मोड़ व नवादा मोड़ पर मुर्गा की दुकान है. गोलीबारी में रजाक अंसारी घायल […]
विज्ञापन
गढ़वा : गढ़वा शहर स्थित एसडीओ आवास के पास शनिवार की रात तीन अपराधियों ने मुर्गा दुकानदार फुजैल अहमद (50) की गोली मार कर हत्या कर दी. वह गढ़वा थाना क्षेत्र के झलुआ गांव का रहनेवाला था. उसका शहर के मझिआंव मोड़ व नवादा मोड़ पर मुर्गा की दुकान है. गोलीबारी में रजाक अंसारी घायल हो गया. वह नवादा गांव का रहनेवाला है. रजाक को इलाज के लिए रिम्स रांची के लिए रेफर कर दिया गया.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, मुर्गा कारोबारी फुजैल शनिवार की रात गढ़वा थाना से होकर घर जा रहा था. एसडीओ आवास के पास तीन अपराधी पहले से घात लगाये बैठे थे. फुजैल के पहुंचते ही अपराधियों ने उसे घेर लिया और गोली चला दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










