नगरऊंटारी में मामूली तकरार के बाद तनाव

Published at :09 May 2015 8:31 AM (IST)
विज्ञापन
नगरऊंटारी में मामूली तकरार के बाद तनाव

नगरऊंटारी (गढ़वा) : शुक्रवार को शहर में फिर मामूली घटना को लेकर स्थिति तनावपूर्ण हो गयी. बताया जाता है कि पुरनानगर ग्राम स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के निकट अपने बच्चों को बाइक पर घुमा रहे एक गुट के युवक को दूसरे गुट के दो युवकों ने रोका और मारपीट की. घटना शुक्रवार की सुबह 6.30 […]

विज्ञापन
नगरऊंटारी (गढ़वा) : शुक्रवार को शहर में फिर मामूली घटना को लेकर स्थिति तनावपूर्ण हो गयी. बताया जाता है कि पुरनानगर ग्राम स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के निकट अपने बच्चों को बाइक पर घुमा रहे एक गुट के युवक को दूसरे गुट के दो युवकों ने रोका और मारपीट की.
घटना शुक्रवार की सुबह 6.30 बजे की है. रोके जाने पर घटना की जानकारी युवक ने अपने गुट के लोगों को दी. इससे उस गुट के लोग उत्तेजित हो गये और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. स्थिति को देखते हुए इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गयी है.
एनएच- 75 व बाजार में सशस्त्र बल की तैनाती कर दी गयी है. जिला मुख्यालय से भी अतिरिक्त बल पहुंच चुका है. गत चार मई को भी दो गुट के लोगों के बीच विवाद हो गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola