फरार अपराधियों को गिरफ्तार करें : एसपी

गढ़वा. पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ अपराध को लेकर बैठक की. इस दौरान श्री प्रियदर्शी ने सभी थानों में दर्ज प्राथमिकी व वारंटों का तामिला शीघ्र करने, साथ ही कुर्की-जब्ती के वारंट का निष्पादन करने का निर्देश दिया. बैठक में विशेष रूप से मझिआंव नगर […]
गढ़वा. पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ अपराध को लेकर बैठक की. इस दौरान श्री प्रियदर्शी ने सभी थानों में दर्ज प्राथमिकी व वारंटों का तामिला शीघ्र करने, साथ ही कुर्की-जब्ती के वारंट का निष्पादन करने का निर्देश दिया. बैठक में विशेष रूप से मझिआंव नगर पंचायत के चुनाव को लेकर सतर्कता बरतने का संबंधित थाना प्रभारी व पुलिस निरीक्षक को निर्देश दिया गया. उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र के अंदर हथियारों की अनुज्ञप्ति का सत्यापन व फरार अपराधियों की गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया. एसपी ने गढ़वा शहर में यातायात व्यवस्था को दुुरुस्त करने का निर्देश दिया. बैठक में गढ़वा एसडीपीओ प्रेमनाथ, रंका एसडीपीओ अभय कुमार झा, पीके श्रीवास्तव, पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार, उमेश कुमार सिंह, जेके ठाकुर सहित सभी थाना प्रभारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










