थाना प्रभारी के विरुद्ध एसपी को आवेदन(फोटो)

8जीडब्ल्यूपीएच14-एसपी से मिलने पहुंचे पीडि़त पिता-पुत्रगढ़वा. डंडई थाना क्षेत्र के लवाही खुर्द गांव निवासी सुदामा बैठा ने डंडई थाना प्रभारी पर बिना किसी कारण के मारपीट करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में शुक्रवार को एसपी प्रियदर्शी आलोक को सौंपे गये आवेदन में श्री बैठा ने कहा है कि उनका अपने भाई के साथ […]
8जीडब्ल्यूपीएच14-एसपी से मिलने पहुंचे पीडि़त पिता-पुत्रगढ़वा. डंडई थाना क्षेत्र के लवाही खुर्द गांव निवासी सुदामा बैठा ने डंडई थाना प्रभारी पर बिना किसी कारण के मारपीट करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में शुक्रवार को एसपी प्रियदर्शी आलोक को सौंपे गये आवेदन में श्री बैठा ने कहा है कि उनका अपने भाई के साथ संपत्ति का झगड़ा है, जिसका मामला कोर्ट में चल रहा है. कोर्ट की ओर से प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाना में भेजा गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि उनका भाई जिस पर उन्होंने मामला दर्ज कराया है, उसने थाना प्रभारी को मेल में लेकर उसकी पिटाई करायी है. उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी की ओर से उन्हें धमकी दी जा रही है कि केस उठा लो, अन्यथा पूरे परिवार को झूठा केस में फंसा कर जेल भेज देंगे. उन्होंने कहा कि गुरुवार को जब वे इसकी शिकायत करने एसपी कार्यालय आये हुए थे, इसी बीच थाना प्रभारी उनके घर पहुंचे और उनकी बड़ी भाभी व पतोहू के साथ बेटे की पिटाई कर दी. उन्होंने एसपी से इस पर कार्रवाई करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










