राज क्रिकेट, स्कॉर्पियन व किंग फिशर विजयी

Published at :07 May 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
राज क्रिकेट, स्कॉर्पियन व किंग फिशर विजयी

7जीडब्ल्यूपीएच3- मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते अतिथि गढ़वा. संजीवनी स्वयंसेवी सेवा संस्था के तत्वावधान में आयोजित आनंद पाठक मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में किंग फिशर, स्कॉर्पियन किंग व राज क्रिकेट क्लब ने अपने- अपने मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया. पहला मैच वनांचल ग्रामीण बैंक व किंग फिशर […]

विज्ञापन

7जीडब्ल्यूपीएच3- मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते अतिथि गढ़वा. संजीवनी स्वयंसेवी सेवा संस्था के तत्वावधान में आयोजित आनंद पाठक मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में किंग फिशर, स्कॉर्पियन किंग व राज क्रिकेट क्लब ने अपने- अपने मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया. पहला मैच वनांचल ग्रामीण बैंक व किंग फिशर के बीच खेला गया. इसमें किंग फिशर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में दो विके ट खोकर 134 रन बनाये. इसमें कप्तान सुरजीत ने नाबाद 55 व लक्की ने 45 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया. जवाबी पारी खेलने उतरी ग्रामीण बैंक के खिलाड़ी निर्धारित ओवर में सभी विकेट खोकर 84 रन ही बना पाये. सुरजीत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. दूसरा मैच स्कार्पियन किंग डालटेनगंज एवं रिजर्व एकादश गढ़वा के बीच खेला गया. इसमें रिजर्व की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में सभी विकेट खोकर 52 रन बनाया. जवाबी पारी खेलने उतरी स्कार्पियन की टीम एक विकेट खोकर जीत हासिल कर लिया. स्कॉर्पियन के शहबूब को पांच विकेट प्राप्त करने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. तीसरा मैच ग्लोरियस क्लब एवं राज क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया. इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए राज क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित ओवर मंे आठ विकेट 89 रन बनाये. जवाबी पारी खेलने उतरी ग्लोरियस की टीम निर्धारित ओवर में चार विकेट खोकर 64 रन ही बना सकी. इस मौके पर अतिथियों ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया. इस अवसर पर अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि संतोष केसरी, आयोजन समिति के चेयरमैन नवनीत शुक्ला, संतोष कश्यप, प्रिंस सोनी, कमलेश दुबे, आनंद सिन्हा, राकेश सिंह आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola