झाविमो ने छह सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया

हेडिंग़…एनएच-75 का निर्माण जल्द पूरा करें 7जीडब्ल्यूपीएच13-रामचंद्र केसरी के नेतृत्व में प्रदर्शन करते झाविमो कार्यकर्ता प्रतिनिधि, गढ़वा. झारखंड विकास मोरचा गढ़वा जिला कमेटी की ओर से एनएच-75 के निर्माण सहित छह सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को समाहरणालय पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी ने किया. इस मौके पर बोलते हुए […]
हेडिंग़…एनएच-75 का निर्माण जल्द पूरा करें 7जीडब्ल्यूपीएच13-रामचंद्र केसरी के नेतृत्व में प्रदर्शन करते झाविमो कार्यकर्ता प्रतिनिधि, गढ़वा. झारखंड विकास मोरचा गढ़वा जिला कमेटी की ओर से एनएच-75 के निर्माण सहित छह सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को समाहरणालय पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी ने किया. इस मौके पर बोलते हुए श्री केसरी ने कहा कि पिछले चार वर्ष से एनएच-75 का निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है. जर्जर सड़क के कारण सैकड़ों जाने चली गयी हैं. इस बार लगातार पांचवें बरसात में जर्जर सड़क को लोगों को झेलना पड़ेगा. उन्होंने रमना मड़वनिया स्थित टेढ़की पुल निर्माण बरसात के पहले पूरा कराने की मांग करते हुए कहा कि इस पुल की वजह से लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन कार्यालय में बैठे पदाधिकारी स्थिति की गंभीरता को नहीं समझ रहे हैं. उन्होंने कहा कि वे पदाधिकारियों की तानाशाही नहीं चलने देंगे. इस अवसर पर वरिष्ठ नेता डॉ अनिल साव ने कहा कि गढ़वा जिले में पेयजल समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है. आमलोगों के साथ पशु-पक्षी भी बेहाल हो गये हैं. लेकिन कोई मुकम्मल व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से नहीं की जा रही है. उन्होंने इसके लिए अविलंब टॉस्क फोर्स बना कर पेयजल समस्या का समाधान करने की मांग रखी. कार्यक्र म का संचालन केंद्रीय कमेटी सदस्य एचएन गिरी ने किया. इस अवसर पर जिप सदस्य विरेंद्र साव, झाविमो नेता मो नइम खलीफा, कृष्णा विश्वकर्मा, धीरज जायसवाल, पूजा गुप्ता, सोभन राम, दिनेश कु मार शर्मा, विजय मेहता, इब्राहिम अंसारी, सीताराम जायसवाल, सुनील कुमार, ददुली साव, सुरेंद्र प्रसाद, विजय कुमार सिंह आदि उपस्थित थे. प्रदर्शन के बाद उपायुक्त को मांगपत्र सौंपा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










