निबंधन करा कर लाभ लें मजदूर : श्रम अधीक्षक

Published at :07 May 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
निबंधन करा कर लाभ लें मजदूर : श्रम अधीक्षक

7जीडब्ल्यूपीएच11- शिविर का उदघाटन करते अतिथि गढ़वा. श्रम विभाग की ओर से असंगठित मजदूर कार्ड को लेकर कार्यालय परिसर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में श्रम अधीक्षक प्रभु तुरी ने मजदूरों को योजना के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि एक मई से 10 मई तक मजदूरांे का विशेष निबंधन अभियान चलाया […]

विज्ञापन

7जीडब्ल्यूपीएच11- शिविर का उदघाटन करते अतिथि गढ़वा. श्रम विभाग की ओर से असंगठित मजदूर कार्ड को लेकर कार्यालय परिसर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में श्रम अधीक्षक प्रभु तुरी ने मजदूरों को योजना के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि एक मई से 10 मई तक मजदूरांे का विशेष निबंधन अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के दौरान निबंधित मजदूरों को केंद्र सरकार व राज्य सरकार को मिला कर कुल 10 योजनाओं का लाभ दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि 18 से 59 वर्ष तक के मजदूर आधार कार्ड व बैंक अकाउंट की छाया प्रति के पास आवेदन कर सकते हैं. इसके पूर्व दीप प्रज्वलित कर शिविर का उदघाटन किया गया. इस मौके पर करीब 200 मजदूरों का निबंधन किया गया. शिविर में डीपीएम उमेश साह, मुखिया पूनम देवी, झारखंड आंदोलनकारी मंच के आनंद मोहन तिवारी, हर्ष कुमार दुबे, गंगेश गुंजन, विकास कुमार, जहुर अंसारी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola