200 बच्चों को मिली पोशाक

भवनाथपुर(गढ़वा). भवनाथपुर प्रखंड के सिंदुरिया पंचायत अंतर्गत उमवि घाघरा में 200 छात्रों के बीच दो-दो सेट पोशाक का वितरण किया गया. इस मौके पर मुखिया ने कहा कि सरकार ने नि:शुल्क वस्त्र देकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया है. मुखिया ने पंचायत निधि से विद्यालय को 20 पंखा देने की घोषणा की. तत्पश्चात मध्याह्न भोजन […]
भवनाथपुर(गढ़वा). भवनाथपुर प्रखंड के सिंदुरिया पंचायत अंतर्गत उमवि घाघरा में 200 छात्रों के बीच दो-दो सेट पोशाक का वितरण किया गया. इस मौके पर मुखिया ने कहा कि सरकार ने नि:शुल्क वस्त्र देकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया है. मुखिया ने पंचायत निधि से विद्यालय को 20 पंखा देने की घोषणा की. तत्पश्चात मध्याह्न भोजन की जांच की गयी. जिसमें पाया गया कि 200 बच्चों के लिये 60 अंडा बनाया गया है. जबकि प्रति बच्चों को मध्याह्न भोजन में एक-एक अंडा दिया जाना है. इस पर मुखिया ने नाराजगी जताते हुये प्रधानाध्यापक से सुधार लाने को कहा. इस मौके पर अनिता सिन्हा, करन बड़ाईक, राजेश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, रविंद्र साह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










