चावल की हेराफेरी में मामला दर्ज करने का निर्देश

Published at :06 May 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
चावल की हेराफेरी  में मामला दर्ज करने का निर्देश

धुरकी (गढ़वा). जिला शिक्षा पदाधिकारी अरविंद कु मार ने धुरकी प्रखंड के अंबाखोरया विद्यालय में पहुंच कर चावल की हेराफेरी क ी जांच की. इस दौरान उन्होंने विद्यालय के सचिव रामस्वरूप राम को विद्यालय के अध्यक्ष बसंत सिंह गौड़ पर मामला दर्ज करने का निर्देश दिया. विदित हो कि अध्यक्ष श्री गौड़ मध्याह्न भोजन का […]

विज्ञापन

धुरकी (गढ़वा). जिला शिक्षा पदाधिकारी अरविंद कु मार ने धुरकी प्रखंड के अंबाखोरया विद्यालय में पहुंच कर चावल की हेराफेरी क ी जांच की. इस दौरान उन्होंने विद्यालय के सचिव रामस्वरूप राम को विद्यालय के अध्यक्ष बसंत सिंह गौड़ पर मामला दर्ज करने का निर्देश दिया. विदित हो कि अध्यक्ष श्री गौड़ मध्याह्न भोजन का 30 बोरा चावल उठा कर 15 बोरा अपने घर ले गये थे. इसकी शिकायत बीइओ भृगुनाथ राम ने डीएसइ से की थी. साथ ही डीएसई ने सगमा विद्यालय के विद्यार्थियों को दिये गये वस्त्रों की जांच की. जांच के दौरान कपड़ा की गुणवता खराब होने के कारण विद्यालय के सचिव रामनाथ तिवारी को निलंबित कर दिया. वहीं विद्यालय क ी शिक्षिका मधु यादव एवं प्रेमलता के विद्यालय से गायब रहने पर स्पष्टीकरण की मांग की . डीएसइ ने बताया कि जिन विद्यालयों में कपड़े की गुणवत्ता खराब होगी, वहां के शिक्षकों पर कार्रवाई की जायेगी. साथ ही डीएसइ ने धुरकी उवि में प्रतिनियोजित शिक्षक भरत कुमार साव को धुरकी उवि से हटाकर अंबाखोरया के विद्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola