..मजदूर दिवस पर तीन यूनिट रक्तदान किया

2जीडब्लूपीएच2-रक्तदान करते बसंत यादव व अन्यप्रतिनिधि,गढ़वामजदूर दिवस के अवसर पर लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसमें तीन यूनिट रक्तदान किया गया. रक्तदान करनेवालों में बसंत यादव, संतोष भुमहरिया एवं आकाश आनंद का नाम शामिल है.भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के ब्लड डोनेशन चेयरमैन कृत्यानंद श्रीवास्तव ने बताया […]
2जीडब्लूपीएच2-रक्तदान करते बसंत यादव व अन्यप्रतिनिधि,गढ़वामजदूर दिवस के अवसर पर लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसमें तीन यूनिट रक्तदान किया गया. रक्तदान करनेवालों में बसंत यादव, संतोष भुमहरिया एवं आकाश आनंद का नाम शामिल है.भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के ब्लड डोनेशन चेयरमैन कृत्यानंद श्रीवास्तव ने बताया कि मजदूर दिवस के अवसर पर लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन के द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान जागरूकता अभियान के तहत तीन यूनिट रक्तदान किया गया. उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है. लायंस क्लब के विंग ग्रीन व ऑसम द्वारा रक्तदान के प्र्रति लोगों के बीच समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाती है. इससे रक्तदान करनेवालों में बढ़ोतरी हुई है. उन्होंने कहा कि रक्तदान के प्रति अभी भी व्यापक जागरूकता अभियान की जरूरत है,तभी अधिक से अधिक लोग रक्तदान के लिये आगे आयेंगे और खून की जरूरतों को पूरा किया जा सकेगा. इस मौके पर ग्रीन के अध्यक्ष दिव्य प्रकाश केसरी, प्रकाश शंकर गुप्ता एवं राजन श्रीवास्तव उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










