श्री बंशीधर नगर में लगी 51 में से 30 जलमीनार बेकार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 May 2024 8:04 PM
श्री बंशीधर नगर में लगी 51 में से 30 जलमीनार बेकार
श्री बंशीधर नगर पंचायत विभिन्न वार्डों में लगभग 51 जलमीनार लगायी गयी है. इनमें से 30 बेकार हो गयी है. नगर पंचायत की ओर से करोड़ों रुपये खर्च कर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में लगभग 51 जलमीनार लगाये गये थे. साथ ही उक्त जलमीनार से शहर में लगभग 30 घरों में नल से जल उपलब्ध कराया जाना था. पर बड़ी संख्या में जलमीनार के खराब होने के कारण लोगों को पानी नसीब नहीं हो रहा है. लोग पानी के लिये इधर-उधर भटक रहे हैं. शहर की हृदयस्थली गोसाईबाग मुंडन घाट, गर्ल्स हाईस्कूल, थाना के निकट एवं स्टेट बैंक के पास लगी जलमीनार बिन पानी की है. जबकि यह इलाका भीड़ भाड़ वाला है. उधर गर्ल्स हाई स्कूल के पास लगी जलमीनार से आज तक एक बूंद पानी नहीं मिला है. हाईस्कूल में लगभग 800 छात्राएं हैं. सूत्र बताते हैं कि पांच वर्षों तक जलमीनार की देखभाल कर लोगों को पानी उपलब्ध कराने का प्रावधान है. लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है. इस संबंध में नगर पंचायत प्रबंधन का कहना है कि जो जलमीनार खराब है, उसे दुरुस्त कराया जा रहा है. खराब मोटर को दुरुस्त कराने भेजा गया है. जल्द ही जलमीनार चालू करा दी जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










