ePaper

शिविर में 25 मरीजों का किया गया कृत्रिम अंग का प्रत्यारोपण

Updated at : 20 Jul 2025 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
शिविर में 25 मरीजों का किया गया कृत्रिम अंग का प्रत्यारोपण

मानवता और करुणा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन व श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में शहर के पीएम श्री शालिग्राम अग्रवाल मॉडल स्कूल में कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा

मानवता और करुणा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन व श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में शहर के पीएम श्री शालिग्राम अग्रवाल मॉडल स्कूल में कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया. यह आयोजन समाज के उन लोगों के लिए एक वरदान साबित हुआ, जो वर्षों से किसी न किसी अंग की कमी से जूझ रहे थे.कार्यक्रम का उद्घाटन लायंस क्लब ग्रीन के अध्यक्ष जयशंकर ब्रेज़ियर, सचिव आशुतोष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार, डॉ. निशांत सिंह और डॉ. पतंजलि केशरी ने संयुक्त रूप से किया.

2000 से अधिक लोगों को अब तक मिल चुका है लाभडिस्ट्रिक्ट 322ए के डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन एवं लायंस ग्रीन के प्रोजेक्ट चेयरमैन अमित कश्यप ने बताया कि लायंस ग्रीन विगत आठ वर्षों से लगातार इस सेवा कार्य को निःशुल्क चला रहा है, जिससे अब तक करीब 2000 जरूरतमंदों को लाभ मिल चुका है. यह सेवा न केवल अंगहीन लोगों को आत्मनिर्भर बनाती है, बल्कि उन्हें सामाजिक सम्मान और आत्मविश्वास भी प्रदान करती है.

25 मरीजों को प्रत्यारोपित किये गये कृत्रिम अंगप्रोजेक्ट को-चेयरमैन हर्ष अग्रवाल ने बताया कि इस शिविर में मार्च 2025 में नापी लिये गये 25 मरीजों को बुलाया गया, जिनके कृत्रिम हाथ-पैर सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित किये गये. इसके अतिरिक्त दो मरीजों को व्हीलचेयर,एक को ट्राइसाइकिल, 10 लोगों को बैशाखी, और 12 मरीजों को वॉकिंग स्टिक भी प्रदान किये गये. साथ ही, नये मरीजों की जांच एवं नापी भी ली गयी, जिन्हें आगामी शिविर में कृत्रिम अंग, ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर और अन्य सहायक उपकरण निःशुल्क प्रदान किये जायेंगे.

नये लाभार्थियों का हुआ पंजीकरणइस शिविर में पहुंचे 20 मरीजों जिनमें कटे हाथ-पैर और कैलिपर वाले ज़रूरतमंद की नाप ली गयी. साथ ही 10 ट्राइसाइकिल, 10 जोड़ी बैशाखी, 5 श्रवण यंत्र, तथा 10 वॉकिंग स्टिक की आवश्यकता वाले मरीजों का पंजीकरण किया गया, जिन्हें अगले शिविर में निःशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा.

शिविर में की गयी थी भोजन की व्यवस्थामानवता को केंद्र में रखते हुए वन डिस्ट्रिक्ट वन एक्टिविटी के तहत सभी मरीजों और उनके परिजनों के लिए भोजन की व्यवस्था शिविर में की गई थी, जिसकी देखरेख चेयरमैन संतोष अग्रवाल ने की. यह व्यवस्था शिविर की संवेदनशीलता और सेवा भावना को दर्शाती है. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लियो क्लब ऑफ गढ़वा ज्ञान गंगा के सभी सदस्यों की भी महत्त्वपूर्ण भूमिका रही. वे पूरे दिन आयोजन स्थल पर सक्रिय रहे और हर स्तर पर मरीजों की सहायता की. इस अवसर पर समाजसेवी एवं वरिष्ठ सदस्य अरविंद गुप्ता, दीपाली अग्रवाल, डॉ. रमेश कुमार, विनय कश्यप, संतोष अग्रवाल, नीरज कुमार, आनंद कुमार, विनीता आनंद, उमेश अग्रवाल, विजय सोनी,लियो क्लब ऑफ गढ़वा ज्ञान गंगा के पूर्व अध्यक्ष अनूप ठाकुर, मानस अग्रवाल, तेजश्व अग्रवाल, वर्तमान अध्यक्ष अनमोल अग्रवाल, लोकेश, अंकेश गुप्ता, सौम्य श्रेष्ठ, यश कश्यप ने भी आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola