गढ़वा में होटल संचालक पर जानलेवा हमला, चार गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jan 2020 11:28 AM

विज्ञापन

जितेंद्र सिंह गढ़वा : झारखंड के गढ़वा शहर में मेन रोड स्थित जवाहर भोजनालय में घुसकर होटल के मालिक पर जानलेवा हमला करने वालों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. होटल संचालक सुनील केसरी को शुक्रवार की रात तीन अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी थी. जानकारी के अनुसार, शहर के गढ़देवी मंदिर […]

विज्ञापन

जितेंद्र सिंह

गढ़वा : झारखंड के गढ़वा शहर में मेन रोड स्थित जवाहर भोजनालय में घुसकर होटल के मालिक पर जानलेवा हमला करने वालों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. होटल संचालक सुनील केसरी को शुक्रवार की रात तीन अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी थी.

जानकारी के अनुसार, शहर के गढ़देवी मंदिर के निकट स्थित जवाहर भोजनालय में रात 10:00 बजे तीन अज्ञात लोग होटल पहुंचे और होटल के संचालक से खाना मांगा. होटल संचालक सुनील केसरी ने खाना नहीं होने की बात कही, तो अज्ञात लोगों ने गाली-गलौच करते हुए उसे 10 मिनट में बताने की बात कही.

ठीक 10 मिनट के अंदर होटल के पास एक सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात लोग वहां पहुंचे और होटल संचालक सुनील केसरी को लक्ष्य कर पिस्टल से गोली चला दी. इसके बाद अपराधी वहां से उसी बाइक से फरार हो गये. घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गयी.

आसपास के लोगों ने घायल सुनील केसरी को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. सदर अस्पताल के डॉक्टर पीयूष प्रमोद के मुताबिक, केसरी की स्थिति खतरे से बाहर है. घटना के बाद थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह, एसआइ अभिमन्यु कुमार सिंह ने घटनास्थल पर जाकर घटना की जानकारी ली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola