भाजपा की नीतियों से आम जनता त्रस्त : केसरी

Updated at : 17 Oct 2019 1:20 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा की नीतियों से आम जनता त्रस्त : केसरी

झाविमो ही कर सकता है राज्य का विकास श्री बंशीधर नगर : झाविमो ने झारखंड सरकार की जन विरोधी नीतियों व तानाशाही रवैये के खिलाफ 11 सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. भवनाथपुर मोड़ स्थित डॉ राममनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद झाविमो […]

विज्ञापन

झाविमो ही कर सकता है राज्य का विकास

श्री बंशीधर नगर : झाविमो ने झारखंड सरकार की जन विरोधी नीतियों व तानाशाही रवैये के खिलाफ 11 सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. भवनाथपुर मोड़ स्थित डॉ राममनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद झाविमो के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य विजय कुमार केसरी के नेतृत्व में जुलूस के रूप में प्रखंड कार्यालय के लिये प्रस्थान किया.
जुलूस प्रखंड कार्यालय परिसर में पहुंचकर धरना में तब्दील हो गया. झाविमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी ने कहा कि झारखंड की रघुवर सरकार सभी मोर्चे पर विफल रही है. केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है. झारखंड का सर्वांगीण विकास बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में झाविमो ही कर सकता है.
विजय कुमार केसरी ने कहा कि झारखंड सरकार की गलत नीतियों के कारण आज तक सभी जरूरतमंद लोगों को राशनकार्ड तक नहीं मिल सका है. प्रखंड में पेयजल, बिजली सड़क आदि की समस्याओं से जनता परेशान है. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीब, किसान, मजदूर विरोधी है. धरना को केंद्रीय सदस्य, अश्विनी कुमार, जिला महासचिव नारदमुनि बैठा, विश्वनाथ भंडारी ने भी संबोधित किया.
धरना के बाद राज्यपाल के नाम 11 सूत्री मांग पत्र बीडीओ रविशंकर सिंह को सौंपा गया. धरना में सीताराम जायसवाल, धीरज जायसवाल, विनोद ठाकुर,नंद किशोर प्रसाद, अशोक पासवान, कृष्णा विश्वकर्मा, अरुण कुमार, शमीम अंसारी, रहमान अंसारी,कामेश्वर पासवान, बुच्चू प्रसाद, राज केश्वर चौधरी, चंद्रिका राम, हीरा पासवान, विनोद कोरवा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे. कार्यक्रम का संचालन मो नइम खलीफा ने किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola