कलश यात्रा के साथ रुद्रनारायण महायज्ञ शुरू
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Apr 2019 1:16 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : ढ़वा सदर प्रखंड के कोरवाडीह गांव में भव्य कलश यात्रा के साथ श्री रुद्रनारायण महायज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ हो गया. मुख्य अतिथि डिप्टी कमांडेंट योगेंद्र कुमार मिश्रा व विशिष्ट अतिथि चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुलदेव चौधरी ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर श्री मिश्रा ने कहा कि प्राचीन काल से […]
विज्ञापन
गढ़वा : ढ़वा सदर प्रखंड के कोरवाडीह गांव में भव्य कलश यात्रा के साथ श्री रुद्रनारायण महायज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ हो गया. मुख्य अतिथि डिप्टी कमांडेंट योगेंद्र कुमार मिश्रा व विशिष्ट अतिथि चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुलदेव चौधरी ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर श्री मिश्रा ने कहा कि प्राचीन काल से ही महायज्ञ कराने की परंपरा रही है, चाहे विजय प्राप्ति के लिए हो, पुत्र प्राप्ति के लिए हो, धन प्राप्ति के लिए हो या फिर विश्व शांति के लिए.
मानव जाति में समरसता, सुख- शांति, भौतिक तरक्की के लिए यह महायज्ञ कराया जा रहा है. वहीं विशिष्ट अतिथि डॉ कुलदेव चौधरी ने कहा कि इस यज्ञ का सबसे बड़ा उद्देश्य विश्व शांति है. आज पूरे विश्व में अर्थव्यवस्था चरमरायी हुई है. प्रकृति अपना रौद्र रूप दिखा रही है, जानलेवा बीमारियां चारों ओर फैल रही है. उन्होंने कहा कि अशांति, व्याकुलता, मुसीबतें, सामाजिक बुराइयां से बचने और विषम परिस्थितियों का सामना करने के लिए यज्ञ करना बहुत जरूरी है.
यज्ञ के माध्यम से वातावरण भी शुद्ध होता है. आचार्य परशुराम शास्त्री के सानिध्य में चल रहे महायज्ञ पर उन्होंने कहा कि ईश्वर भक्ति में भगवान का वास होता है. जब हम धर्मों के मार्ग अपना लेते हैं, तो जीवन में कई कष्टों को सहन करना पड़ता है. कार्यक्रम का संचालन सुमेर चौधरी तथा धन्यवाद ज्ञापन रामवृक्ष चौधरी ने किया. मौके पर अध्यक्ष दिनेश कुमार चौधरी, मंदिर निर्माता रामवृक्ष चौधरी, अमित सिंह, रामाधार यादव, लालजी राम, श्रवण विश्वकर्मा, लखन चौधरी, विनोद चौधरी, राजमुनि चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, सुदामा चौधरी सहित काफी संख्या में श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




