योजनाओं के लिए समय निर्धारित हो

Updated at : 02 Jul 2014 4:15 AM (IST)
विज्ञापन
योजनाओं के लिए समय निर्धारित हो

इंदिरा आवास व पेंशन योजना की शिथिलता पर डीसी की फटकार गढ़वा : उपायुक्त सुधांशु भूषण बरवार ने विकास योजनाओं की समीक्षा को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान इंदिरा आवास व सामाजिक सुरक्षा पेंशन की दयनीय स्थिति पर बीडीओ को कड़ी फटकार लगाते हुए समय सीमा के अंदर उन्हें दुरुस्त करने का […]

विज्ञापन

इंदिरा आवास व पेंशन योजना की शिथिलता पर डीसी की फटकार

गढ़वा : उपायुक्त सुधांशु भूषण बरवार ने विकास योजनाओं की समीक्षा को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान इंदिरा आवास व सामाजिक सुरक्षा पेंशन की दयनीय स्थिति पर बीडीओ को कड़ी फटकार लगाते हुए समय सीमा के अंदर उन्हें दुरुस्त करने का निर्देश दिया.

इंदिरा आवास लाभुकों का बैंक में खाता नहीं खुलने की शिकायत पर डीसी ने सभी प्रखंडों में कैंप लगा कर खाता खोलने के निर्देश दिये. इन शिविरों में बैंक के अधिकारी व बीडीओ को उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया. साथ ही इसके लिये तिथि निर्धारित कर दी गयी है. इनमें भवनाथपुर प्रखंड में 9, 10 व 11 जुलाई, रमना में 12, 13 व 14, नगरउंटारी में 15, 16 व 17 जुलाई, खरौंधी में पांच एवं सात, धुरकी में चार, पांच एवं आठ, गढ़वा में आठ, नौ एवं दस, डंडा में चार व पांच, मेराल में 17, 18, डंडई में 14, 15, 16, मझिआंव में 15, 16, 17 , रंका में 10, 11, चिनिया में सात, आठ, नौ, कांडी में 17,18, 19, मझिआंव में 15, 16 जुलाई को शिविर लगाया जायेगा.

बैठक में मनरेगा की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक सप्ताह के अंदर वैसे सभी पंचायतों की योजनाएं प्रस्तुत करें, जहां अभी तक एक भी योजना स्वीकृत नहीं हुई है. सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत लाभुकों के डुप्लीकेट खाता का सत्यापन लंबित रहने पर बीडीओ को आड़े हाथों लिया. उन्होंने एक सप्ताह के अंदर इसे पूरा नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी. विदित हो कि वित्तीय वर्ष 2014-15 में इंदिरा आवास लाभुकों व सामाजिक सुरक्षा के पेंशन धारकों के खाते में राशि सीधे जिला से भेजी जायेगी. वैसे पेंशन लाभुक जिनकी उम्र राज्य पेंशन योजना के मानदंड से अधिक हो गयी है, बावजूद इसके वे इस योजना का लाभ ले रहे हैं. उन्हें राष्ट्रीय पेंशन योजना में हस्तांतरित करने का निर्देश दिया, ताकि रिक्त हो जानेवाले स्थान पर नये पेंशन लाभुकों को लाभ दिया जा सके.

बैठक में उप विकास आयुक्त उमाशंकर प्रसाद, डीसीएलआर सुधीर कुमार गुप्ता, जिला योजना पदाधिकारी अरुण कुमार दुबे, मनरेगा कार्यालय प्रबंधक मिथिलेश कुमार, मनरेगा नोडल पदाधिकारी अभिमन्यु कुमार सहित जिले के बीडीओ उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola