शहीदों की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Feb 2019 12:20 AM
बंशीधरनगर : देश की आजादी के आंदोलन में शहीद हुए चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि के अवसर पर, पुलवामा घटना में शहीद हुए वीर जवानों की याद में तथा वायु सेना द्वारा पराक्रम दिखाते हुए पीओके में आतंकियों को मार गिराने पर, स्थानीय गुलाब मेमोरियल मार्केट में फ्रेंड्स रॉक ग्रुप के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का […]
बंशीधरनगर : देश की आजादी के आंदोलन में शहीद हुए चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि के अवसर पर, पुलवामा घटना में शहीद हुए वीर जवानों की याद में तथा वायु सेना द्वारा पराक्रम दिखाते हुए पीओके में आतंकियों को मार गिराने पर, स्थानीय गुलाब मेमोरियल मार्केट में फ्रेंड्स रॉक ग्रुप के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.
रक्तदान शिविर का शुभारंभ डॉ राम विनोद कुमार, डॉ शशिकांत शुक्ला, डॉ शैलेश शुक्ला, सेवानिवृत्त शिक्षक शिव शंकर प्रसाद ने सभी शहीदों के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व फूल चढ़ाया. अतिथियों ने कहा कि हम शहीद हुए सेना को वापस तो नहीं ला सकते हैं पर कोई भी खून की कमी से मरे नहीं इसके लिए रक्तदान कर उन्हें बचाया जा सकता है.
शिविर में 55 यूनिट रक्तदान किया गया. मौके पर फ्रेंड रॉक ग्रुप के राजीव कमलापुरी, अभय सोनी, बजरंग दल के विनीत कुमार ,नित्यानंद त्रिपाठी, प्रदीप पांडे, वार्ड पार्षद रंजन कुमार छोटू ,राजेश कुमार ,सुजीत अग्रवाल ,अश्विनी कुमार, लवली आनंद सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










