आज से शुरू होगी तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता
Updated at : 26 Oct 2018 7:49 AM (IST)
विज्ञापन

गढवा : पलामू जिला के विश्रामपुर में संचालित रामचंद्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय परिसर स्थित स्टेडियम में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है़ इस प्रतियोगिता में राज्य भर के खिलाड़ी भाग लेंगे़ं गुरुवार को अपने आवास पर एक प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ ईश्वर सागर ने बताया […]
विज्ञापन
गढवा : पलामू जिला के विश्रामपुर में संचालित रामचंद्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय परिसर स्थित स्टेडियम में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है़ इस प्रतियोगिता में राज्य भर के खिलाड़ी भाग लेंगे़ं गुरुवार को अपने आवास पर एक प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ ईश्वर सागर ने बताया कि 26, 27 व 28 अक्तूबर को विश्व विद्यालय कैंपस स्थित स्टेडियम में राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है़
यहां से चयनित खिलाड़ी अयोध्या में आयोजित राष्ट्रीय चयन में भाग लेंगे़ वहां से चयनित होने के बाद सभी पहलवान गोवा में आयोजित राष्ट्रीय खेल में भाग लेंगे़ इसमें रोमन, ग्रीक और फ्री स्टाइल की प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी़ विश्वविद्यालय की तरफ से सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है़ राज्यभर के 250 लड़के और 100 महिला पहलवान भाग लेंगी़
उन्होंने बताया कि इसका उद्घाटन 27 अक्तूबर को झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी करेंगे़ 26 अक्टूबर को सभी पहलवानों का पंजीयन पूरा कर लिया जायेगा़ इस मौके पर पलामू आयुक्त मनोज कुमार झा, डीआइजी विपुल शुक्ला, गढ़वा उपायुक्त हर्ष मंगला, पलामू उपायुक्त शांतनु कुमार अग्रहरी, पलामू एसपी इंद्रजीत महथा तथा गढ़वा एसपी शिवानी तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




