ePaper

447 तालाब समतलीकरण की योजना पारित की गयी, प्रमुख ने सभी विभागों की समीक्षा की

Updated at : 25 Oct 2018 12:54 AM (IST)
विज्ञापन
447 तालाब समतलीकरण की योजना पारित की गयी, प्रमुख ने सभी विभागों की समीक्षा की

रंका : स्थानीय प्रशिक्षण भवन में प्रखंड के सभी पंचायत समिति सदस्यों की बैठक प्रमुख लीलावती देवी की अध्यक्षता में की गयी. इसमें सभी विभागों की समीक्षा की गयी. प्रमुख लीलावती देवी ने बताया कि पंचायत समिति की बैठक में पहली बार मनरेगा योजना के तहत 447 तालाब व समतलीकरण योजना पारित की गयी है. […]

विज्ञापन
रंका : स्थानीय प्रशिक्षण भवन में प्रखंड के सभी पंचायत समिति सदस्यों की बैठक प्रमुख लीलावती देवी की अध्यक्षता में की गयी. इसमें सभी विभागों की समीक्षा की गयी. प्रमुख लीलावती देवी ने बताया कि पंचायत समिति की बैठक में पहली बार मनरेगा योजना के तहत 447 तालाब व समतलीकरण योजना पारित की गयी है.
उन्होंने बताया कि वर्ष 2010-11 से 2015-16 तक का 714 इंदिरा आवास अधूरा है. इसे संबंधित लोगों को अविलंब इंदिरा आवास पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है. पशुपालन विभाग में वैक्सीन उपलब्ध नहीं रहने पर मवेशियों का टीकाकरण नहीं हो रहा है. इससे पशुओं में लगातार बीमारी फैल रही है. पशु चिकित्सक डॉ गौतम कुमार को सरकार को पत्र भेजकर वैक्सीन उपलब्ध कराने की बात कही गयी है. पंचायत सोनदाग ,दुधवल, चुतरु में लगाये गये स्ट्रीट लाइट एक महीने में ही खराब हो गया है.
उसे पुनः स्ट्रीट लाइट बदलने का निर्देश ठेकेदार को दिया गया है. वहीं पंचायत रंकाकला, तमगेकला में निर्माणाधीन पंचायत भवन को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश कार्यान्वयन एजेंसी को दिया गया है. स्वास्थ्य विभाग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव घर में लाइट लगाने एवं बेड पर चादर बिछाने का निर्देश दिया गया है. प्रमुख ने बताया कि स्कूली बच्चों का खाता खोलने में पेन कार्ड की बाध्यता समाप्त कर दिया गया है.
बैठक में उप प्रमुख इंदु देवी, बीडीओ मो परवेज, सीओ निशात अंबर,डॉ रामाशीष चौधरी, पशु चिकित्सक डॉ गौतम कुमार, सीडीपीओ बिंदु, बीइइओ कामता प्रसाद, बीपीओ संतोष कुमार दुबे, मनरेगा बीपीओ बसंत सिंह, बीसीओ कार्तिक उरांव, प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी उत्तम रंजन, प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी अजित सिंह, पंचायती राज के कृति गुप्ता आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola