फिरौती मामले में पुलिस को थी अपराधियों की तलाश, हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

Updated at : 08 Nov 2017 12:06 PM (IST)
विज्ञापन
फिरौती मामले में पुलिस को थी अपराधियों की तलाश, हथियार के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

गढ़वा: नगरउंटारी पुलिस ने फिरौती मांगने के आरोपी तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है़ पुलिस अधीक्षक मो अर्शी ने मंगलवार की शाम अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी़ गिरफ्तार लोगों में कोइंदी गांव के जयराज भुइयां, नवीर अंसारी व वसीम अंसारी का नाम शामिल है़ उनके पास से एक कट्टा, […]

विज्ञापन
गढ़वा: नगरउंटारी पुलिस ने फिरौती मांगने के आरोपी तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है़ पुलिस अधीक्षक मो अर्शी ने मंगलवार की शाम अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी़ गिरफ्तार लोगों में कोइंदी गांव के जयराज भुइयां, नवीर अंसारी व वसीम अंसारी का नाम शामिल है़ उनके पास से एक कट्टा, एक गोली, तीन मोबाइल व बारूद बनाने का सामान बरामद किया गया है़.

एसपी ने बताया कि 31 अक्तूबर को कोलझिकी पंचायत के कोइंदी जंगल में उपेंद्र यादव भैंस चरा रहा था. जहां से कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया और उसी के मोबाइल से उसके पिता को फोन कर 50 हजार की रंगदारी मांगी़ इसकी जानकारी होने पर उपेंद्र के पिता लालजी यादव कुछ ग्रामीणों के साथ जंगल में पहुंचे और बाद में पैसा देने की बात कहकर अपराधियों के हाथ-पांव जोड़े और अपने बेटे को वहां से छुड़ा लिया़ पुलिस भी इस मामले में अनुसंधान कर रही थी़ इसी क्रम में उक्त लोगों को गिरफ्तार किया गया़.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में एक अन्य अपराधी जोखू फरार है़ नवीर व जोखू के द्वारा ही उपेंद्र के पिता लालजी से फिरौती की रकम मांगी गयी थी़ उन्होंने कहा कि गिरफ्तार अपराधी नया गैंग बनाये थे़ जिनके द्वारा इस तरह का काम किया जा रहा था़ उन्होंने कहा कि इस मामले में फरार एक अन्य अपराधी को भी पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी़ जिले में अपराध एवं अपराधी पर लगाम लगाने के लिये पुलिस संकल्पित है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola